Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

पाटण में चार बच्चों समेत महिला की डूबने से मौत: बकरियां चरा रहा बच्चा तालाब में गिरा, उसे बचाने तीन बच्चे और महिला कूदी – Gujarat News

गुजरात में पाटण जिले के चणस्मा तालुका के वडावली गांव के तालाब में डूबने से चार बच्चों समेत एक महिला की की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 2 बच्चे और उनकी मां शामिल है। वहीं, दो अन्य बच्चे दो परिवारों से है। मंगलवार सुबह एक साथ पांचों जनाजे निकल

.

बकरियां चराते वक्त एक बच्चा तालाब में गिर गया था हादसे का शिकार हुए परिवार के एक सदस्य इस्माइल कुरैशी ने बताया कि एक बच्चा बकरी चराते समय फिसलकर तालाब में गिर गया था। उसकी आवाज सुनकर पास ही खेल रहे अन्य तीन बच्चे उसे बचाने एक-एककर तालाब में कूद गए। बच्चों की आवाज सुनकर दो बच्चों की मां भी तालाब में कूद गई और डूबने से सभी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और चाणस्मा सरकारी अस्पताल ले गए,लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

मृतकों के नाम 1. मेहरा कालू मालेक (8 वर्ष) 2.सोहेल रहीम कुरैशी (14 वर्ष) 3.सिमरन सलीम सिपाही (12 वर्ष) 4.अब्दुल कादिर कालू मालेक (10 वर्ष) 5. फिरोजा कालू मलिक (32 वर्ष)

संबंधित पोस्ट

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के घर गुलजार, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Karnavati 24 News

एलोन मस्क ने मंगल ग्रह पर मीडिया टाइकून से बात की, जन्म दर, लेकिन ट्विटर नहीं

Karnavati 24 News

जर्सी: कियारा आडवाणी ने की फिल्म में शाहिद के अभिनय की तारीफ, अभिनेता ने ‘कबीर सिंह’ अंदाज में दिया जवाब

Karnavati 24 News

ट्रेनों की लेतलतीफी शुरू: उत्तर भारत में ठंड-कोहरे से यूपी-बिहार से आने वाली ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक लेट, बरौनी-अहमदाबाद ट्रेन 5 घंटे देरी से सूरत पहुंची

Admin

चुनाव आयोग के नये नेशनल आइकॉन : अभिनेता पंकज त्रिपाठी

Admin

आर्यन की गिरफ्तारी पर रोया शाहरुख: अफसर से कहा- तुमने हमें राक्षस की तरह पेश किया, जो समाज को तबाह करने के लिए निकलता है

Karnavati 24 News