Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

पाकिस्तानी नाव में सवार 11 मछुआरे पकड़ाए: भारतीय जलक्षेत्र में घुस आई थी अलवली नाम की बोट, संदिग्ध सामानों की जांच जारी

कच्छ31 मिनट पहले

कॉपी लिंकपाकिस्तानी बोट को जखौ पोर्ट लाते हुए कोस्ट गार्ड। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तानी बोट को जखौ पोर्ट लाते हुए कोस्ट गार्ड।

इंडियन कोस्ट गार्ड ने कच्छ के अरब सागर में गुरुवार की रात एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी है। ‘अलवली’ नामक इस नाव पर 11 पाकिस्तानी मछुआरे सवार थे, जो भारतीय जलक्षेत्र में घुस आए थे। नाव बुधवार को कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ी। पकड़े गए सभी मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए जखौ पोर्ट लाया गया है।

मछली पकड़ने भारतीय सीमा में घुसे थे शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मछुआरे मछली पकड़ने के मकसद से भारतीय जलक्षेत्र में घुसे थे। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि पकड़े गए मछुआरों के पास मछली पकड़ने के सामान के अलावा कोई और संदिग्ध चीज मिली है या नहीं।

मछुआरों से अलग-अलग जांच एजेंसियां ​​उनसे पूछताछ कर रही हैं। कोस्ट गार्ड ने स्पष्ट किया कि समुद्र में एक पाकिस्तानी बोट पकड़ी गई है। इस मामले में जखौ मरीन पुलिस कार्रवाई कर रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा।

————————-

ये खबरें भी पढ़ें…

पाकिस्तान का नाबालिग प्रेमी जोड़ा सीमा पार कर गुजरात पहुंचा, कच्छ बॉर्डर के रतनपार में गांववालों ने पकड़ा

गुजरात के कच्छ में एक पाकिस्तानी प्रेमी जोड़े को अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसते हुए पकड़ा गया है। यह नाबालिग जोड़ा भारतीय सीमा में 40 किलोमीटर अंदर तक आ पहुंचा था। इसी दौरान बुधवार की शाम गांववालों की इन पर नजर पड़ गई। पूरी खबर पढ़ें…

भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया:अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन लौटे; कोई प्यार में पड़कर, तो कोई घर से झगड़ा करके आया

भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। ये कैदी मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपे गए। रिहा किए गए कैदियों में 53 मछुआरे और 14 सिविल कैदी शामिल हैं, जो अलग-अलग जेलों में वर्षों तक अपने परिवारों से दूर रहकर सजा काट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

गुजरात एटीएस की पूछताछ में रो पड़े आतंकी: हैदराबाद के आतंकी डॉ. अहमद के घर से 6 लीटर जहरीला लिक्विड मिला, जांच जारी – Gujarat News

Gujarat Desk

87% भारतीय बिज़नेस लीडर्स रोबोट को अपने निर्णय लेने देंगे: अध्ययन

Admin

तालिबान तस्करी हथियार: अमेरिकी सेना द्वारा छोड़े गए हथियार पाकिस्तान भेजे जा रहे हैं, भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने का खतरा

Karnavati 24 News

एक्ट्रेस की ख्वाहिश: बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं काजोल, कहा- मैं हमेशा से रेगुलर काम करना चाहती थी

Karnavati 24 News

‘महामारी की मुश्किलों से काफी हद तक उबर चुकी है भारतीय अर्थव्यवस्था, वापस आएगी 7-8% की ग्रोथ’

Karnavati 24 News

गांधीनगर में नशे में धुत कार-चालक ने 4 को रौंदा: चारों की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर; घटना का VIDEO देखें

Gujarat Desk