Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित।

प्रयागराज यूपी।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में विसर्जित कर दी गई, उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार समेत संगम पर पहुंचकर उनकी अस्थियों को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के स्थानीय नेताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मुलायम सिंह यादव के परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे। संगम पर अस्थि विसर्जन के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। जैसे ही अखिलेश का काफिला संगम तट पर पहुंचा बैरिकेडिंग व्यवस्था ध्वस्त हो गई, हर कोई एक झलक देखने के लिए परेशान रहा। अस्थि विसर्जन के लिए बनाए गए वीआईपी नौका पर सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव को छोड़कर किसी भी सपा नेता को प्रवेश नहीं दिया गया। सपा के विधायकों को भी बाहर ही रोक दिया गया। पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह भी घाट पर पहुंचे। वह गाड़ी में ही बैठे रहे। सुरक्षा के मद्दनजर उन्हें वाहन से नीचे नहीं उतरने दिया गया। अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव सहित धर्मेंद्र यादव, प्रतीक यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

Rotiri Gratuite Fără Plată 2025: Oferte care 500 Free vezi site-ul Spins

A real income slots casino Sizzling Hot Paypal slot in the SlotsLV

Bonos y reseña 50 giros gratuito adventures in wonderland sobre registro sin tanque de EuroGrand Casino

Scorching Move Gambling establishment offers a pleasant incentive and continuing campaigns to have each other the brand new and you may existing members

Since the I’ve seen a half hour performs when a primary next member don’t

Better Casinos on the internet inside Canada play bonus poker 5 hand online 2024 Finest 31 Canadian Casinos