Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

नितीश के मंत्रियों को मोबाइल की रौशनी में करना पड़ा सभा को सम्बोधित

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के तीन मंत्रियों ने शनिवार को रोहतास जिले में मोबाइल की रोशनी में सभा को संबोधित करना पड़ा,मामला चेनारी का है।  दरअसल, चेनारी के स्थानीय कांग्रेस विधायक और बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण मंत्री अनीता देवी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के स्वागत के लिए चेनारी के डाक बंगला मैदान में अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार दिन में ही था लेकिन लेटलतीफी के कारण विलंब होता गया और बारी-बारी से मंत्री गण देर शाम तक पहुंचे। सभा काफी देर तक चली लेकिन कार्यक्रम स्थल पर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में इन तीनों मंत्रियों को रात के अंधेरे में कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा।

बताया जा रहा है की मंच पर मौजूद नेतागण एवं मैदान में खड़े समर्थक मोबाइल की रोशनी जलाकर पूरे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा भी मंच पर मौजूद रहे। मंच पर मौजूद लोगों ने अपनी मोबाइल का लाइट जलाया तो कार्यक्रम में थोड़ा उजाला दिखाई दिया। मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ,अनीता देवी और जमा खान को बारी-बारी से मोबाइल की रोशनी में लोगों को संबोधित करना पड़ा।

संबंधित पोस्ट

यूपी कांग्रेस कमिटी चाहती है राहुल गाँधी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रस्ताव पास

Karnavati 24 News

राहुल गांधी ने केंद्र के “जुमले” की खिंचाई की, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है

Karnavati 24 News

कार्यकर्ताओं ने हर जगह किया अच्छा काम, विपक्ष की खुशी धीरे-धीरे होगी कम: पुष्कर सिंह धामी

Karnavati 24 News

‘असली शिवसेना’ मामले में टीम ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट में झटका

कर्नाटक में पीछली बार बहुमत से दूर भाजपा ईस बार फिर से सत्ता पे आने पे क्यां प्लान बना रही है?

Admin

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान कहा – व्यक्ति का अंत हार मानने तक नही होता।

Karnavati 24 News