Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

नकली पनीर लोगों को खिला रही थी सुरभि डेयरी: गुजरात में 2 साल से रोज 200 किलो पनी बेच रही थी सूरत की मशहूर डेयरी – Gujarat News

सायण में चल रही थी नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री।

गुजरात में सूरत की मशहूर डेयरी सुरभि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही थी। यह डेयरी लोगों को रोज 200 किलो नकली पनीर खिलाती थी। इन पनीर को ऐसे केमिकल से बनाया जाता था, जिससे लीवर, किडनी की गंभीर बीमारियों और कैंसर होने का खतरा है।

.

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सुरभि डेयरी के दो ठिकानों पर छापा मारकर 955 किलो नकली पनीर जब्त किया है। पुलिस ने यह पनीर खटोदरा स्थित गोदाम और सायण की फैक्ट्री से जब्त किया।

डेयरी का संचालक कौशिक वल्लभभाई पटेल आधे दाम पर नकली पनीर बाजार में बेच रहा था। पुलिस के अनुसार, यह पनीर कई होटलों, रेस्टोरेंट और केटरर्स तक पहुंचता था।

दो दिन के छापे में 955 किलो नकली पनीर जब्त किया गया।

दो दिन के छापे में 955 किलो नकली पनीर जब्त किया गया।

1 लाख किलो पनीर सूरत के बाजारों में बिका छापे के दौरान 7 लीटर ग्लेशियल एसिटिक एसिड मिला। आरोपी ने स्वीकार किया कि पनीर नकली था और बाजार में असली पनीर के मुकाबले सस्ते दामों पर बेचा जाता था। पुलिस का अनुमान है कि यह नेटवर्क पिछले 2 साल से चल रहा था और अब तक करीब 1 लाख किलो नकली पनीर सूरत के बाजारों में बेचा जा चुका होगा।

एसओजी ने पहली कार्रवाई खटोदरा में सौरठिया कंपाउंड की दुकान नंबर 434 में की। वहां स्थित सुरभि डेयरी के गोदाम से ₹1,81,343 रुपए का 755.621 किलो नकली पनीर मिला। डेयरी संचालक शैलेश ने बताया कि यह नकली माल सायण यूनिट से आता था।

छापे के दौरान 7 लीटर ग्लेशियल एसिटिक एसिड भी जब्त किया गया है।

छापे के दौरान 7 लीटर ग्लेशियल एसिटिक एसिड भी जब्त किया गया है।

इन केमिकल का उपयोग करते थे ग्लेशियल एसिटिक एसिड: दूध को जल्दी फाड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया, यह तेजाब जैसा है, जो खाने लायक नहीं है। इससे पेट, लीवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। सिंथेटिक बटर और ऑयल: पनीर को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए रिफाइंड ऑयल और वनस्पति घी मिलाया गया। इससे शरीर में ट्रांस-फैट बढ़ता है और हृदय रोग का खतरा होता है। नॉन-डेयरी फैट्स: दूध की जगह साबुन उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कृत्रिम फैट्स मिलाए गए। यह शरीर में पचते नहीं और नुकसानदायक होते हैं। सिंथेटिक मिल्क व स्टार्च पाउडर: पनीर का वजन और मोटाई बढ़ाने के लिए स्टार्च व नकली मिल्क पाउडर मिलाया गया। इससे प्रोटीन घटता है और पौष्टिकता खत्म हो जाती है। फूड कलर और फ्लेवर एजेंट्स: रंग और स्वाद असली लगे, इसलिए सफेद फूड कलर और फ्लेवर एजेंट मिलाए गए। इनमें मौजूद केमिकल लीवर और किडनी के लिए हानिकारक होते हैं।

असली पनीर के मुकाबले इसे 250-270 रुपए प्रति किलो में बेच रहे थे।

असली पनीर के मुकाबले इसे 250-270 रुपए प्रति किलो में बेच रहे थे।

यह नकली पनीर होटलों, रेस्टोरेंट और कैटरर्स तक पहुंचाते थे यह नकली पनीर होटलों, रेस्टोरेंट और केटरर्स तक पहुंचाया जाता था। एसओजी ने दूसरा छापा सायण की लक्ष्मी इंडस्ट्रीज के प्लॉट नंबर 1, 2 और 3 पर मारा गया। वहां से 200 किलो नकली पनीर, 600 लीटर दूध, 420 किलो बटर, 90 लीटर तेल और 7 लीटर ग्लेशियल एसिटिक एसिड मिला।

पुलिस ने बताया कि इस एसिड का इस्तेमाल दूध को जल्दी फाड़ने के लिए किया जाता था, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। 250-270 रुपए प्रतिकिलो में बेचता था नकली पनीर एसओजी के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि फैक्ट्री संचालक कौशिक पटेल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पनीर नकली था। वह असली पनीर के मुकाबले इसे 250-270 रुपए प्रति किलो में बेचता था। रोज 100 से 200 किलो पनीर बेचते थे।

संबंधित पोस्ट

पाक एजेंट ‘अदिति’ के शिकंजे में गुजरात का सहदेव: पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था कच्छ के BSF और नेवी की फोटो-वीडियो

Gujarat Desk

शिल्पा शेट्टी की मां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट होगा जारी: सूरत के प्रफुल्ल साड़ी रंगदारी मामले में सुनंदा शेट्टी और डॉन फजलु रहमान की मुश्किलें बढ़ीं – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के मोरबी में दिनदहाड़े 90 लाख की लूट: अंगड़िया फर्म मालिक की कार को टक्कर मारकर रोका, नकदी से भरे बैग लूटकर हुए फरार

Gujarat Desk

यूपी की बड़ी खबर LIVE: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

Karnavati 24 News

राजकोट में महिला समेत तीन बांग्लादेशी पकड़ाए: सात-आठ सालों से भारत में रह रही महिला की मदद से गुजरात पहुंचे थे दो युवक – Gujarat News

Gujarat Desk

सक्सेस पार्टी: आरआरआर 1000 करोड़ के कलेक्शन के करीब, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने टीम के साथ मनाया सफलता का जश्न

Karnavati 24 News