Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

दुबई में शाहरुख सम्मानित, किंग खान को मिला सिनेमा का ग्लोबल आइकन अवॉर्ड

शाहरुख खान न सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह हैं बल्कि ग्लोबल आइकॉन भी बन चुके हैं। पूरी दुनिया में शाहरुख का क्रेज देखा जाता है। दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर दिखाई जा चुकी है। अब शाहरुख खान को दुबई में एक और सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें शारजाह में एक प्रतिष्ठित पुस्तक मेले के दौरान दिया गया।

शाहरुख खान दुबई में शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2022 में शामिल हुए, पुस्तक मेले का यह 41वां सत्र है। शाहरुख खान को ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान शाहरुख खान को सिनेमा में उनके योगदान और संस्कृति के प्रतिनिधित्व के लिए दिया गया है। इस इवेंट में शाहरुख खान के फैन्स समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अवॉर्ड पाने के बाद शाहरुख खान ने लोगों को संबोधित किया इस दौरान वह भावुक भी हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहरुख खान ने कहा, हम चाहे जो भी रंग हों, हम जिस भी धर्म का पालन करें, जहां भी रहें, हम शांति और प्रेम की संस्कृति में रहना चाहते हैं। शाहरुख खान गंभीर फिल्म बनाने के पक्ष में नहीं हैं, उनका कहना है कि उनकी फिल्म ज्यादा सीख नहीं देती हैं। वह ऐसी फिल्में बनाते हैं जो सभी का मनोरंजन कराती हैं।

रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म पठान में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की डंकी कर रहे हैं। वहीं एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में वह साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

संबंधित पोस्ट

‘उन्हें लगता है कि मुझे भारत पसंद नहीं है लेकिन यह असत्य है’, आमिर खान ने #BoycottLaalSinghChaddha पर जवाब दिया

Karnavati 24 News

नेपाल में फंसे 300 से ज्यादा गुजराती: अहमदाबाद के 9 लोगों को वृद्धाश्रम में रखा; हिंसा के बीच वीडियो बनाकर सरकार से मदद मांगी – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के वडोदरा में तनाव: सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में देर रात सड़कों पर उतरे लोग, पथराव किया – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- हरियाणा की अंजू की डेडबॉडी नहीं मिली: बेटी ने DNA सैंपल दिया, जांच में 48 घंटे लगेंगे; परिवार को अंतिम दर्शन की आस – Kurukshetra News

Gujarat Desk

टीवी सीरियल के आत्महत्या सीन को दोहराने की कोशिश में 10 साल की बच्ची ने गंवा दी अपनी जान

Admin

पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी-बेटे की हत्या की: माता-पिता पर भी जानलेवा हमले के बाद आत्महत्या की कोशिश की, तीनों की हालत गंभीर – Gujarat News

Gujarat Desk