Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष का रोड शो, सीएम भी हुए शामिल

इस साल देश में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजकीय पार्टी इन चुनावो की तैयारियों में लग गई है। त्रिपुरा में भी इस साल चुनाव होने वाले है। भारतीय जनता पार्टी भी यहाँ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के बड़े-बड़े नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहाँ का दौरा किया था और जनसभा को संबोधित किया था। अब इस कड़ी में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी जुड़ चूका है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को त्रिपुरा पहुंचे और पश्चिम त्रिपुरा जिले में रोड शो किया। इस रोड शो में राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल हुए।

60 विधानसभा बैठक वाले त्रिपुरा में इसी साल चुनाव होना है। बता दे कि पिछले चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी। करीब तीन दशक से इस राज्य में वाम दलों का शासन था, जो भाजपा ने खत्म कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग की एक टीम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए त्रिपुरा पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल सहित चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंचे।

संबंधित पोस्ट

पीपीसीसी प्रमुख वारिंग ने पहलवानों के विरोध को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

शाह का बंगाल दौरा: गृह मंत्री बोले- टीएमसी सरकार में शुरू हुई राजनीतिक हत्याएं; मजदूर को मार डाला, दादी को पीटा

आप पार्टी पंजाब टैक्स दाताओं के पैसे से कर रही है गुजरात में चुनाव प्रचार आर टी आई में हुआ खुलासा

योगी सरकार 2.0: कौन होगा उपमुख्यमंत्री? लोकसभा चुनाव-जातिवाद-पश्चिमी यूपी में संतुलन बनाए रखने के लिए चर्चा में हैं ये नाम

Karnavati 24 News

कर्नाटक में बैन की राजनीति जोर: 4 महीने में 6 विवाद, हिंदुत्व के तरकश से निकलेंगे ज्यादा तीर, 2023-24 नहीं, उससे भी लंबी है प्लानिंग!

Karnavati 24 News

ધરમપુરના બિલપુડી ખાતે વનસેવા મહાવિદ્યાલય ખાતે નાણાંમંત્રીશ્રી કનુભાઈ દેસાઈએ નવા ઓરડાઓનું લોકાર્પણ અને ભૂમિપૂજન કર્યુ

Admin