Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक, 7 ट्रेनें हुईं लेट: सूरत रेलवे स्टेशन पर 45 मिनट तक चला ड्रामा, आरपीएफ ने बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा – Gujarat News

लेट हुईं ट्रेनों में जयपुर सुपरफास्ट, मेमू, डबल टेकर, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, सयाजी नगरी, डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

सूरत रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह को उस समय भारी हंगामा मच गया, जब एक युवक ट्रेन के इंजन पर जा बैठा। आरपीएफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिशों में लगी रही। जैसा ही कोई जवान युवक को उतारने के लिए इंजन के करीब जाने की कोशिश करता

.

ट्रैक से गुजरने वाली 7 ट्रेनें लेट हो गईं रेलवे स्टेशन पर हुए इस ड्रामे के चलते ट्रेन परिचालन भी प्रभावित हुआ। 45 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के कारण सात ट्रेनें लेट हो गईं। इन ट्रेनों में जयपुर सुपरफास्ट, मेमू, डबल टेकर, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, सयाजी नगरी, डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तारों की बिजली आपूर्ति काट दी गई थी बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन सूरत रेलवे स्टेशन पर पहुंच थी। इसी दौरान 9.18 बजे एक युवक ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके साथ ही आरपीएफ और लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने की कोशिशें करने लगे। हालांकि, बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण युवक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस बीच, 45 मिनट के बाद आरपीएफए ​​ने उसे नीचे उतार लिया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रोगी होने की बात सामने आई है।

संबंधित पोस्ट

काली की फिल्म डायरेक्टर लीना के पुराने ट्वीट हो रहे है वायरल, कहा – नरेंद्र मोदी पीएम बने तो देश छोड़ दूंगी।

Karnavati 24 News

उर्फी जावेद का दावा,पंजाबी फिल्मो का कास्टिंग डायरेक्टर करता है मेरा शोषण

Karnavati 24 News

आगे और चुनौतियां आएंगी, अच्छी तैयारी से आएगी सफलता: वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बल को बधाई दी

Karnavati 24 News

यूक्रेनी सेना की कैद में गुजरात का छात्र, VIDEO भेजा: कहा- ड्रग्स केस में फंसाकर मुझे रूसी सेना में जबरन भर्ती कराया, जंग पर भेजा

Gujarat Desk

कारोबारी को 19-दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 64 लाख ठगे: फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी की धमकी दी थी, एक आरोपी गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

ધોની, કોહલી કરતા વધુ છે સચિન તેંદુલકરની નેટવર્થ, રિટાયર થયા પછી પણ વધી રહી છે સંપત્તિ: મુંબઈ અને લંડનમાં પણ છે ઘર

Admin