Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

झारखंड: पलामू में दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी मे कई घायल, धारा 144 लागू , इंटरनेट सेवा भी बंद

झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी खबर आई है। यहां, महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर तोरणद्वार बनाने को लेकर भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर जबरदस्त पत्थरबाजी की। जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान धार्मिक स्‍थल से पत्थरबाजी की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। साथ ही दो बाइक ओर एक घर को भी आग के हवाले कर दिया गया और कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।

इलाके में धारा 144 लागू

इस घटना के जानकारी मिलते ही भारी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी है। डीसी, एसपी एवं स्थानीय विधायक भी घटना स्थल पहुंच चुके है और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहें है। हाल इलाके में काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के मुताबिक तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

इंटरनेट सेवा भी बंद 

सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हाल इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। कुछ लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाके में तोरणद्वार लगाया जा रहा था। जिसे हटाने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थित बिगड़ गई और समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया के घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

કેલિફોર્નિયામાં સામૂહિક ગોળીબાર; 10 લોકોના મોત પર અમેરિકાનો ધ્વજ અડધો ઝુકેલો રહેશે, રાષ્ટ્રપતિ જો બાઇડનનો આદેશ

Admin

‘એની સાથે જ લગ્ન કરીશ’ મંડપમાંથી ફિલ્મી સ્ટાઈલમાં બોયફ્રેન્ડ સાથે ભાગી છોકરી, પછી શું થયું?

Karnavati 24 News

लापता युवती का शव दो घंटे बाद बगीचे में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Admin

ગાંધીનગર: ચેતવણી સમાન કિસ્સો…ચાવી બનાવવા ઘરમાં બોલાવેલા બે ઇસમ રૂ. 6.27 લાખના ઘરેણાં લૂંટી ફરાર

Admin

बिहार: स्कूल में टीचर ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश

Admin

अबोहर पुलिस ने 1 लाख 25 हजार नशीली गोलियों सहित दो गिरफ्तार , गुजरात से लेकर आए थे नशे की गोलियां ।

Admin