Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

जॉनी डेप को एक फिल्म के लिए मिला 2355 करोड़ रुपये का ऑफर

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. एम्बर हर्ड के साथ घरेलू हिंसा के आरोपों से घिरे रहने के बाद अमेरिका से लेकर भारत तक इसकी खूब चर्चा हुई. हालांकि, अब उन्हें बरी कर दिया गया है और उन्होंने केस जीत लिया है. केस जीतने के बाद वह एक कॉन्सर्ट में जाकर अपने फैंस को सरप्राइज दिया. इस दौरान उन्होंने गिटार बजाया और भारतीय व्यंजनों का भी आनंद लिया. इन सब खबरों के बीच जॉनी डेप की ओर से एक और अच्छी खबर आई है. उनको फिर से पाइरेट्स के किरदार में देखा जा सकता है.

नई फिल्म ऑफर

पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोपों का सामना करने वाले जॉनी डेप को कई फिल्मों से दूर रहना पड़ा था. उन्हें कई बड़े बजट और बड़ी फिल्मों में बाहर का रास्ता दिखाया गया था. इन्हीं में से एक था पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन, जिसमें जॉनी डेप ने जैक स्पैरो नाम के एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाई थी. इस भूमिका में उन्हें बहुत पसंद किया गया था. कैरिबियन अवतार के रूप में उनकी भूमिका पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय चरित्र है. लेकिन जॉनी डेप पर आरोप लगने के बाद यह भूमिका उनसे छीन ली गई थी. इसके अलावा उन्हें कई फिल्में छोड़नी पड़ीं. लेकिन अब खबर है कि मामला सुलझने के बाद जॉनी डेप को फिर से वही रोल ऑफर किया गया है. उन्हें न सिर्फ एक बड़ा ऑफर दिया गया है, बल्कि उनसे माफी भी मांगी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को जॉनी डेप को फिर से कास्ट करने के लिए 2,355 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है.

संबंधित पोस्ट

30 करोड़ में बनी ‘कार्तिकेय 2’ ने छुड़ाए लाल सिंह के छक्के, तीन दिन में कर ली इतनी कमाई

Karnavati 24 News

गुजरात में HMPV वायरस का पहला मामला: अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव, 15 दिनों से प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट है बच्चा – Gujarat News

Gujarat Desk

पिता ने इंस्टीट्यूट में बेटी के दोस्त को मारे चाकू: गुजरात के भावनगर की घटना, बगल में बिठाया फिर किया हमला; स्टूडेंट गंभीर – Gujarat News

Gujarat Desk

टीवी एक्ट्रेस सोमा राठौर की स्ट्रगल स्टोरी: स्ट्रगल में सारा दिन नींबू पानी पर बीता, लोग मोटापे का मजाक उड़ाते थे लेकिन काम नहीं करते, यही तो मैंने बनाई ताकत

Karnavati 24 News

बनासकांठा में पुलिस-फॉरेस्ट टीम पर हमला, 47 लोग घायल: दावा- पौधे रोपने गए थे, 500 की भीड़ ने पत्थर, गुलेल और तीर चलाए; गाड़ियां जलाईं

Gujarat Desk

लता मंगेशकर हुई कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती

Karnavati 24 News