Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

जेल से पति का फोन आने के बाद राखी सावंत बोली मेरी जान को है खतरा

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली राखी सावंत अक्सर अपने बयानों  या फिर किसी अन्य वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे वह अपने पति  आदिल खान के बारे में बात कर रही हैं। गौरतलब है की राखी ने अपनी पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी वजह से वह इस समय जेल में और आदिल जेल से कब वापस आएँगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जहाँ शुरुआत में राखी आदिल के साथ अपने रोमांस को लेकर चर्चा में बनी हुई थी वहीँ उसके बाद वह अपने पति के साथ खराब रिश्तो को लेकर चर्चा में रही। वहीँ अब राखी का कहना है की आदिल ने जेल से उन्हें फ़ोन किया और कहा की वो उनकी ज़िन्दगी में वापस आना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी को यह कहते सुना जा रहा है की ‘आदिल का फोन आया था आज, फोन जेल से आया था। मैंने कहा फटाफट बाहर आओ ओर डिवॉर्स दो मुझे,तो उसने कहा कि मुझे माफ करदो मैं तुम्हें डिवॉर्स नहीं दूंगा। मैंने कहा कि आपने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। मैंने कहा कि आपका भरोसा नहीं। अब दोबारा भरोसा नहीं कर सकती। मैं थोड़ा डर गई।’

वायरल वीडियो में राखी आगे कहती हैं की ‘बात माफी मांगने से नहीं होती, जज होंगे ना तो मैं उनसे भी कहूंगी कि उनकी बहन है तो उनके बारे में भी सोचके देखें। अगर इस बार मैंने उसे माफ किया तो मेरी जान को खतरा है। मेरी एक ही जान है मैं खुद की अपनी जान हूं।’ गौरतलब है की राखी ने आदिल पर उनके साथ मारपीट करने और कई लड़कियों के साथ सम्बन्ध रखने का आरोप लगाया था।

संबंधित पोस्ट

હરિયાણાની ‘ડાન્સિંગ ક્વીન’ની આ સ્ટાઈલ તમે જોઈ જ નહીં હોય, ન તો સલવાર સૂટ કે ન જીન્સ ટોપ, ટાઈટ ગાઉનમાં હસીનાએ મચાવી દીધી તબાહી!

Boring Bollywood: ક્યારેક અફેર, ક્યારેક સ્વયંવર તો ક્યારેક કોર્ટ મેરેજ! આ સુંદરીએ ફક્ત તેના ‘સાચા પ્રેમ’ને કારણે જ લાઈમલાઈટ મેળવી છે!

Admin

फिल्म ‘शकुंतलम’ की फाइनल कॉपी देखकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस सामंथा

Karnavati 24 News

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Admin

फ्लॉप का ठप्पा लगने के बाद अक्षय कुमार के हाथ से निकली एक और फिल्म

Admin

…तो क्या कंगना को दिलजीत ने दिया जवाब? इशारे-इशारों में कुछ ऐसा कहा

Karnavati 24 News