Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

गोली चला के दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने के जुर्म में चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बोकारो – बोकारो पुलिस ने गोली चला कर दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने के जुर्म में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है।

यह चारों अपराधीओने 1 अक्टूबर की रात लगभग 9:30 बजे के करीब बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतुलिया में बोकारो के प्रसिद्ध जाने-माने डॉ इरफान अंसारी अपने अस्पताल से घर लौटने के दौरान उनके वाहन पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां दागी थी।

जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने इन चारों अपराधियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित कर की थी।
तकनीकी सहायता की मदद से लगातार छापेमारी कर रही पुलिसने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध में शामिल कुल 6 लोगों में अली रजा ,फैजान अली ,साजिद हुसैन तथा मोहम्मद दानिश सामेल थे। जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। वही फरार चल रहे दो अपराधी शादाब और मोहम्मद मुजम्मिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना का उद्भेदन करते हुए सीटी डीएसपी कुलदीप कुमारने बताया की इन चारों अपराधियों ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में अपराध को स्वीकार किया है।

पुलिस इन सभी के अपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। इनमें से तीन अपराधी बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले हैं वही तीन अपराधी बिहार के जमुई के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया की दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने के नियत से यह साजिश रची थी। जिसके लिए इन लोगों ने रेकी की थी अगर यह लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाते तो बाद यह लोग और भी कई अपराध को अंजाम देने की योजना बनाते, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और एक रेड कलर की बाइक भी बरामद की है।

संबंधित पोस्ट

ભિલોડાના કડવથમાં મહિલા સાથે બિભત્સ વર્તન કરી તેના પતિ પર ચપ્પુથી હુમલો

ગાંધીનગર: ગાંધીનગરમાં દારૂની ભઠ્ઠી પર સ્ટેટ મોનીટરીંગ સેલના દરોડા, 7, 600 લીટર વોશ જપ્ત કરાયો, 1 આરોપી ઝબ્બે

Admin

मंडी सिंघाड़े लेकर जा रहे टेंपो को ट्रैक्टर ने रौंदा।

Admin

વૃદ્ધોની પાછળ ઉભો રહી, છેતરી તેમનું એટીએમ ઉપયોગ કરી પૈસા ઉઠાવનાર એન્જિનયર ઝડપાયો, પોલીસે 81 એટીએમ ઝડપ્યા

Admin

ગાઝિયાબાદ: 243 કિલો ગાંજા સહિત 3 દાણચોરોની ધરપકડ એનસીઆરમાં માંગ પુરવઠા પર

Karnavati 24 News

પુત્રએ પ્રેમલગ્ન કર્યાનો બદલો પિતાની હત્યા!!

Karnavati 24 News