Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की अध्यक्षता में कल दिनांक 09 नवम्बर 2022 को सम्पन्न हुई।

बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 नाम हैं.  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया से टिकट दिया गया है.  वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं. वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है. पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है.

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे. इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. 182 विधानसभा सीटों वाले  गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे.

बीजेपी की पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें

 

 

संबंधित पोस्ट

जांच एजेंसी द्वारा उनकी पत्नी को तलब करने के बाद प्रियंका गांधी ने किया संजय राउत का समर्थन

Karnavati 24 News

भारत जोड़ो यात्रा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस आज से शुरू करेगी राज्य स्तरीय यात्रा

Admin

शिमला में प्रधानमंत्री का रोड शो: CTO सेरिज के लिए निकले; गाड़ी से उतर लोगों से हाथ मिला रहे मोदी

Karnavati 24 News

Amit Shah Odisha Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ओडिशा के आ गए हैं अच्छे दिन, राज्य का मैं उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं

Karnavati 24 News

દિલ્હીમાં દારૂની નીતિને લઈને કેજરીવાલ સરકારનો મોટો નિર્ણય, જૂની એક્સાઈઝ નીતિ ચાલુ રહેશે

Karnavati 24 News

पंजाब हरियाणा ही नही प्रदूषण कर रहा है पूरे उत्तर भारत को प्रदूषित: केजरीवाल

Admin