Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू: राहुल समेत 3000 नेताओं के लिए साबरमती किनारे 300 पोर्टेबल एसी वाला डोम बन रहा – Gujarat News

आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) 64 साल के लंबे अंतराल के बाद गुजरात में अपने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अधिवेशन की मेजबानी करने जा रही है। यह ऐतिहासिक सत्र 8 और 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद में आयोजित होगा। इससे पहले गुजरात में आखिरी AICC

.

9 अप्रैल को साबरमती नदी के किनारे मुख्य AICC सत्र आयोजित किया जाएगा।

9 अप्रैल को साबरमती नदी के किनारे मुख्य AICC सत्र आयोजित किया जाएगा।

गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन आगामी 8 और 9 अप्रैल को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा करेंगे।

गुजरात में 64 साल बाद हो रहा यह AICC सत्र कई ऐतिहासिक संयोगों के कारण खास है। यह साल महात्मा गांधी की एकमात्र कांग्रेस अध्यक्षीय कार्यकाल की शताब्दी और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का भी प्रतीक है। कांग्रेस 8 अप्रैल को शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक करेगी, जबकि 9 अप्रैल को साबरमती नदी के किनारे मुख्य AICC सत्र आयोजित किया जाएगा।

8 अप्रैल को शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक करेगी।

8 अप्रैल को शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक करेगी।

बीते गुजरात चुनावों में शर्मनाक रहा था कांग्रेस का प्रदर्शन गुजरात विधानसभा के बीते दो चुनावों की बात करते हैं। साल 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को प्रदेश में कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी के वोट कट गए। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से 13 प्रतिशत वोट शेयर भी खो दिया था। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। बावजूद इसके पार्टी 26 में से सिर्फ एक ही सीट अपने नाम कर पाई। 2019 और 2014 में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुला पाया था।

संबंधित पोस्ट

स्निफर डॉग ने बैग से 11 करोड़ का गांजा पकड़ा: बैंकॉक से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था पैसेंजर, छिपा रखा था 10.911 किग्रा गांजा – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में मर्सिडीज की डिग्गी में मिली बिल्डर की लाश: कार पार्क करते नजर आए हत्यारे, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी राजस्थान से अरेस्ट

Gujarat Desk

मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर का कार्यकाल खत्म, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बड़ी बातें

Karnavati 24 News

2 महीने पहले बीजेपी में शामिल, अब योगी कैबिनेट में IPS आसिम अरुण के ISIS आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर में राज्य मंत्री बनने की कहानी

Karnavati 24 News

नीदरलैंड ने संयुक्त राष्ट्र में मतदान का आह्वान किया; इंडिया का जवाब – हमें मत बताओ क्या करना है, क्या नहीं

RBI में ऑफिसर पदों पर भर्ती: 30 साल तक के ग्रेजुएट 18 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, मिलेगा 83,254 रुपये वेतन

Karnavati 24 News