Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के राजकोट में कोरोना से पहली मौत: 55 वर्षीय मरीज का राजकोट में चल रहा था इलाज, हाइपरटेंशन और डायबिटीज भी थी – Gujarat News

गुजरात के राजकोट में मंगलवार को 55 वर्षीय कोरोना पॉजीटिव शख्स की मौत हो गई। प्राइवेट हॉस्पिटल में 4-5 दिनों के इलाज के बाद उन्हें सोमवार को सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। मरीज हाइपरटेंशन से भी पीड़ित था और 3 दिन पहले ही डायबिटीज का भी पता चला

.

राज्य में कोरोना के 1109 मामले दर्ज राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 235 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के 1109 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 1076 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी स्वस्थ हो चुके हैं।

राजकोट में 3 मरीज ही हॉस्पिटल में राजकोट में आज कोरोना से 7 मरीज ठीक हुए, जिससे कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 61 हो गई है। इसके साथ ही राजकोट में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 53 रह गई है। इन 53 मरीजों में से 50 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 3 मरीज राजकोट सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि ज्यादातर मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं, जबकि केवल गंभीर लक्षण वाले मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है।

अहमदाबाद में 761 सक्रिय मामले अहमदाबाद में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक ही दिन में 175 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 60 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अब तक अहमदाबाद में कुल 1091 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 761 सक्रिय मामले हैं। अब तक 328 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

शहर के पश्चिमी क्षेत्र वासना, पालड़ी, वडज, चांदखेड़ा, साबरमती, मोटेरा, रानिप, न्यू रानिप, जगतपुर, थलतेज, बोपल, घुमा, सैटेलाइट, वस्त्रापुर, घाटलोदिया, चांदलोदिया और गोटा में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं।

बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं, लोगों को चिंता नहीं, बस सतर्क रहना चाहिए।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।

संबंधित पोस्ट

देश में कोरोना के 4369 नए मामले,बीस लोगों की हुई मौत

Karnavati 24 News

 अमेरिका में कोरोना कहर! सामने आएं इतने मामले, अस्पताल में भर गए सारे वेंटिलेटर

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या: 8वीं क्लास के स्टूडेंट ने दिया वारदात को अंजाम, भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ को पीटा

Gujarat Desk

प्रतिबंध झेल रहे रूस से भारत खरीदेगा सस्ता तेल, इससे कितनी घटेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए सब कुछ

Karnavati 24 News

यूरोप के सबसे बड़े संयंत्र जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में सैन्य कार्रवाई के दौरान लगी आग

Karnavati 24 News

चाइना डोर से युवती की मौत के बाद उज्जैन में जागा प्रशासन, सख्त कार्रवाई शुरू

Karnavati 24 News