Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक, IPS समेत 14 को उम्रकैद: सूरत के बिल्डर को किडनैप कर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे 12 करोड़ के बिटकॉइन

Hindi NewsNationalFormer Gujarat BJP MLA, IPS, Along With 14 Others Sentenced To Life Imprisonment

अहमदाबाद52 मिनट पहले

कॉपी लिंकअमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल और भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया। - Dainik Bhaskar

अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल और भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया।

साल 2018 के बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग केस में अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट की एसीबी अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट, जिनके साथ बिटकॉइन की लूट हुई थी।

सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट, जिनके साथ बिटकॉइन की लूट हुई थी।

शैलेष भट्ट के साथी ने ही रची थी साजिश साल 2018 में सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि एक मामले में पूछताछ के दौरान अमरेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें किसी अज्ञात जगह बंधक बना लिया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने डरा-धमकाकर उनके 12 करोड़ रुपए कीमत के बिटकॉइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। इस साजिश में भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया भी शामिल थे।

बाद में शैलेश भट्ट ने अपने साथी किरीट पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिले होने का आरोप लगाया था। CID की जांच में भी यह बात सही साबित हुई थी कि किरीट पलाडिया ने ही यह पूरी साजिश रची थी।

गुजरात सरकार ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच अहमदबाद सीआईडी को सौंपी थी।

गुजरात सरकार ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच अहमदबाद सीआईडी को सौंपी थी।

2018 में गिरफ्तार हुए थे एसपी समेत पुलिस अधिकारी गुजरात सरकार ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच अहमदबाद सीआईडी को सौंपी थी। साल 2028 में ही इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवाले भी गिरफ्तार हुए थे।

शैलेष पलाडिया व पुलिस वालों की गिरफ्तारी के बाद साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया का भी शामिल होना पाया गया था।

भाजपा के पूर्व नलिन कोटडिया।

भाजपा के पूर्व नलिन कोटडिया।

महाराष्ट्र से पकड़े गए थे भाजपा विधायक हालांकि, नाम सामने आने के बाद पूर्व भाजपा नलिन कोटडिया भूमिगत हो गए थे। इसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित किया था। इसके एक महीने के बाद यानी कि सितंबर 2018 में नलिन कोटडिया को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार किया गया था। यहां वे अपने एक साथी के आवास पर छिपे हुए थे।

—————————————————

गुजरात से जुडी ये खबरें भी पढ़ें…

पूर्व सांसद के खिलाफ मामला वापस लेने की अनुमति: 2 पूर्व BJP सांसदों ने एक कार्यक्रम में विधायक की धोती खींच दी थी

अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने 29 साल पुराने उस मामले को वापस लेने की अनुमति दे दी है, जिसमें दो पूर्व भाजपा सांसदों पर सार्वजनिक कार्यक्रम में एक विधायक की धोती खींचने का आरोप था। यह घटना मई 1996 में एक जनसभा के बाद हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

सूरत में मालिक ने करवाए 32 करोड़ के हीरे चोरी:बीमा क्लेम पाने की साजिश में दो बेटों को भी किया शामिल

सूरत में 32 करोड़ के हीरा चोरी केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी कंपनी का मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी ही निकला। उसने इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए साजिश रची थी। देवेंद्र ने साजिश में अपने दोनों बेटों, ड्राइवर और उसके दो साथियों को शामिल किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

क्या है शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच के ब्रेकअप का असली सच? जाने शमिता से

Karnavati 24 News

गुजरात में सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर अरेस्ट: 1500 करोड़ की जमीन घोटाले का मामला, डिप्टी तहसीलदार के साथ मिलकर लिए थे 1 करोड़

Gujarat Desk

बहू के भाई की हत्या कर मां ने बदला लिया: तलाक के बाद बेटे ने कर ली थी खुदकुशी, चाकू के 8 वार से आंतें बाहर निकालीं, अंगुलियां भी काटीं – Gujarat News

Gujarat Desk

सीतारमण ने पेश किया आम बजट,कॉरपोरेट टैक्स घटाकर किया इतना

Karnavati 24 News

एक्ट्रेस की ख्वाहिश: बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं काजोल, कहा- मैं हमेशा से रेगुलर काम करना चाहती थी

Karnavati 24 News

गुजरात के वडोदरा में तनाव: सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में देर रात सड़कों पर उतरे लोग, पथराव किया – Gujarat News

Gujarat Desk