Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात के गिर में एक साथ दिखे 11 शेर, VIDEO: सफारी पर आए पर्यटकों के सामने से गुजरे, तीन शेरनियों के साथ थे 8 शावक

जूनागढ़ (गुजरात)48 मिनट पहले

कॉपी लिंक

एशियाटिक लॉयंस के लिए फेमस गुजरात के गिर फॉरेस्ट से एक रोचक नजारा सामने आया है। सासण में सफारी के दौरान पयर्टकों के सामने से एक साथ 11 शेरों का झुंड गुजरा। शेरों के पीछे चार-पांच जिप्सियों में पर्यटक सवार थे, जो यह दृश्य देखकर रोमांचित हो उठे।

तीन शेरनियों के साथ थे 8 शावक सफारी की एक जिप्सी के ड्राइवर वकार रानिया ने बताया कि आमतौर पर रास्ते में एक-दो शेर ही नजर आते हैं। लेकिन बीते रविवार को हमने हैरतअंगेज नजारा देखा। मेरी जिप्सी के सामने से ही 11 शेरों का यह परिवार गुजरा। इसमें तीन शेरनियों के साथ 8 शावक थे।

शेरों का झुंड देखकर रोमांचित हो उठे सफारी पर आए पयर्टक।

शेरों का झुंड देखकर रोमांचित हो उठे सफारी पर आए पयर्टक।

एक शेर कुछ यूं आराम फरमाते कैमरे में कैद हुआ।

एक शेर कुछ यूं आराम फरमाते कैमरे में कैद हुआ।

891 शेर हो चुके हैं गिर फॉरेस्ट में हाल ही में हुई शेरों की गणना में शेरों और शेरनियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विधानसभा में CM भूपेंद्र पटेल ने शेरों की गिनती के बाद नए आंकड़े जारी किए थे। साल 2020 में 674 शेर थे, जो अब बढ़कर 891 हो गए हैं। इनमें 196 शेर, 330 शेरनियां और 225 शावक शामिल हैं।

इस साल 10 से 13 मई 2025 के बीच अत्याधुनिक तकनीक से शेरों की गिनती की गई, जिसके आधार पर यह आंकड़ा जारी किया गया है। गुजरात के 11 जिलों की 58 तहसीलों में शेरों की उपस्थिति दर्ज की गई है। जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, द्वारका, पोरबंदर और राजकोट जिलों में शेर पाए गए हैं।

गांव में घुसा था 8 शेरों का झुंड

पेढवाड़ा गांव में धमाचौकड़ी करता हुआ शेरों का झुंड।

पेढवाड़ा गांव में धमाचौकड़ी करता हुआ शेरों का झुंड।

पिछले महीने गिर-सोमनाथ जिले के पेढवाड़ा गांव में एक साथ 8 शेरों का झुंड घुस आया था। सबसे पहले झुंड ने सड़क पर बैठे मवेशियों पर हमला किया। इसके बाद कुछ शेरों ने दो-तीन घरों में भी घुसने की कोशिश की थी, जिससे लोग दहशत में आ गए थे।

इतना ही नहीं, शिकार खाने के बाद भी शेरों का झुंड गांव में ही डटा रहा। रात भर गांव में रुकने के बाद तड़के सुबह झुंड जंगल की ओर रवाना हो गया था।

—————————

गिर फॉरेस्ट की ये खबरें भी पढ़ें…

गिर फॉरेस्ट में एक साथ दिखा 12 शेरों का परिवार:9 शावकों के साथ थी तीन शेरनियां

एशियाटिक लॉयंस के लिए फेमस गुजरात के गिर फॉरेस्ट में सासण से विसावदर जाने वाले जंगल के रास्ते पर 12 शेरों का झुंड टहलता नजर आया। इस झुंड में 9 शावकों के साथ तीन शेरनियां थीं। तालाला से विसावदर की ओर आने-जाने वाले स्थानीय लोग यह नजारा देख रोमांचित हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

जय के बाद वीरू नाम के शेर की भी मौत:गुजरात के गिर फॉरेस्ट में मशहूर थी दोनों की दोस्ती, 35-40 किमी के क्षेत्र में राज था इनका

गिर के जंगल की मशहूर शेर जोड़ी जय और वीरू अब इस दुनिया में नहीं रहे। पहले वीरू (11 जून), फिर एक महीने से भी कम समय बाद जय (29 जुलाई) को जय की भी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जय-वीरू की जोड़ी अपनी चोटों से उबर नहीं पाई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

पाकिस्तान में सियासी घमासान LIVE: विधानसभा भंग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, चुनाव आयोग ने कहा- 3 महीने में आम चुनाव कराना नामुमकिन

Karnavati 24 News

गोरखपुर में सीएम योगी ने की सार्वजनिक अदालत: 800 में से सिर्फ 100 लोगों ने सुनी शिकायतें, सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद से आईं

Karnavati 24 News

नकारात्मक रिटर्न से सावधान रहें: महंगाई को देखते हुए करें निवेश, नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू हो जाएगी कम

Karnavati 24 News

1 ही दिन 3 केस में दुष्कर्मियों को आजीवन कैद: अमरेली पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पीड़िताओं को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा – Gujarat News

Gujarat Desk

देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद‌्घाटन आज: छत समुद्र की लहरों की तरह; एक साथ 5 क्रूज पार्क होंगे, हर साल 10 लाख टूरिस्ट आएंगे

Gujarat Desk

ललित मोदी-सुष्मिता सेन के अलग होने के कयास : पूर्व IPL चेयरमैन ने सोशल मीडिया से हटाया सुष्मिता का नाम; डिस्प्ले पिक्चर भी बदली

Karnavati 24 News