Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

गुजराती अभिनेत्री हैप्पी भावसार का निधन, फेफड़ों के कैंसर से थीं पीड़ित

गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैप्पी भावसार का फेफड़ों के कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया,  45 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. हैप्पी भावसार को अभिनेत्री के साथ ही साथ डबिंग कलाकार के रूप में भी पहचाना जाता था. उन्होंने मुख्य रूप से गुजराती फिल्मों में काम किया. गुजराती दैनिक धारावाहिक ‘श्यामली’ से घर-घर में मशहूर हुई हैप्पी भावसार के निधन से पूरी गुजराती इंडस्ट्री शोक में है.

2015 में गुजराती फिल्म ‘प्रेमजी: राइज ऑफ ए वॉरियर’ में अभिनय की शुरुआत की. उसके बाद जाने-माने गुजराती अभिनेता मौलिक नायक से शादी कर ली थी. हैप्पी भावसार ने हाल ही में दो बेटियों को जन्म दिया था, उन्होंने ‘मोंटुनी बिट्टू’, ‘मृगतृष्णा’ और ‘मृगतृष्णा’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय करके गुजराती दर्शकों का दिल जीत लिया था. हैप्पी भावसार ने फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित होने के बाद महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया के अलविदा कह दिया.

अभिनेत्री को इस साल की शुरुआत में फेफड़ों के कैंसर का पता चला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 अगस्त की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी मौत हो गई.

संबंधित पोस्ट

अनंत अंबानी ने बूचड़खाने जा रही 250 मुर्गियां बचाईं: दोगुनी कीमत दी, मुर्गी लेकर चलते दिखे; जामनगर से 140 किमी द्वारका तक पैदल यात्रा

Gujarat Desk

गुजरात के मोरबी में दिनदहाड़े 90 लाख की लूट: अंगड़िया फर्म मालिक की कार को टक्कर मारकर रोका, नकदी से भरे बैग लूटकर हुए फरार

Gujarat Desk

‘भूत का साया’ क्या था, शिल्पी-शरत को क्यों बरी किया: आसाराम की सजा बरकरार, 16 सवालों से जानिए हाईकोर्ट का फैसला – Jodhpur News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन: महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे – Gujarat News

Gujarat Desk

टीवी सीरियल के आत्महत्या सीन को दोहराने की कोशिश में 10 साल की बच्ची ने गंवा दी अपनी जान

Admin

OTT Review: परिवार के सुख-दुख की कहानी है ‘गुल्लक 3’, सीरीज से जोड़े रखती है कहानी और दिशा

Karnavati 24 News