Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

गंगा का जलस्तर कम हुआ तो ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ राफ्टिंग का रोमांच

गंगा का जलस्तर कम हुआ तो ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ राफ्टिंग का रोमांच

ऋषिकेश, 21 सितंबर, 2022

ठंडे पानी की ऊंची-ऊंची लहरों में गोते खाती नाव और सिर्फ हेलमेट और लाइफ जैकेट पहने हुए आप और आपके साथी। सोचते ही शरीर में एक अलग ही रोमांच पैदा हो जाता है। इसी रोमांच का नाम है राफ्टिंग, जिसका लुत्फ उठाने हर साल जाने कितने सैनानी ऋषिकेश पहुंचते हैं। पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बहुत बढ़ गया था। ऐसे में 16 सितंबर को पर्यटन विभाग ने गंगा में राफ्टिंग पर अनिश्चिकालीन रोक लगा दी थी। मगर अब पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। ऋषिकेश में राफ्टिंग का रोमांच दोबारा शुरू हो गया। बुधवार को जिला तकनीकी समिति ने गंगा के जलस्तर की जांच की थी। इसमें गंगा का स्तर राफ्टिंग के लिए अनुकूल मिला। इसपर जिला तकनीकी समिति की संस्तुति पर पर्यटक विभाग ने गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दे दी। मगर अभी सिर्फ ब्रह्मपुरी से रामझूला तक ही करीब 10 किमी की दूरी पर ही राफ्टिंग कीजा सकती है। गंगा का जलस्तर सामान्य होने पर कौड़ियाला से रामझूला तक पर्यटकों के लिए राफ्टिंग खुल सकती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पहले दिन करीब 1100 लोगों ने राफ्टिंग का मजा लिया। गंगा की उफनती लहरों में राफ्टिंग का रोमांच लिया। मानसून में मौसम में तीन महीने की रोक लगाने के बाद 10 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग की अनुमित दी गई थी। अब एसोसिएशन ने इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट कहते हैं कि बुकिंग खुलने के बाद यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के पर्यटकों की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। शनिवार-रविवार को राफ्टिंग के लिए  पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

संबंधित पोस्ट

KKR vs SRH: KKRને જીત અપાવી વરુણ ચક્રવર્તી બન્યો ‘પ્લેયર ઓફ ધ મેચ’, કહ્યું- છેલ્લી ઓવરમાં……….

नस्लवाद कांड के बाद ECB का बड़ा कदम: मुस्लिम समावेशन सलाहकार की नियुक्ति, मुस्लिम एथलीट का चार्टर भी बनाया

Karnavati 24 News

टीम इंडिया के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड: लगातार 13 टी20 जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका, आईपीएल के सितारे होंगे सुर्खियों में

Karnavati 24 News

विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल गेंदबाज बनीं झूलन गोस्वामी

Karnavati 24 News

Asia Cup 2022: जाने टीम इंडिया का अब किसके साथ है अगला मैच, कब कहा किसके साथ ।

Karnavati 24 News

MI vs RCB: RCBના કેપ્ટન ફાફ ડુ પ્લેસિસે હાર બાદ કહ્યું, જ્યારે સૂર્યા રમી રહ્યો હોય…..ત્યારે..

Karnavati 24 News