Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

केरोटीन प्रोटीन ट्रीटमेंट क्या होती हे। बालो के लिए बेस्ट।

जब भी आप अपने फ्रिजी या कर्ली बाल लेकर पार्लर जाती होंगी तो पार्लर या सलॉन वाली ब्यूटीशन आपको बालों पर केराटिन ट्रीटमेंट करवाने की सलाह देती होंगी। उलझे और फ्रिजी बालों को मैनेज करने और बालों को स्ट्रेट करने के सबसे पॉप्युलर ट्रीटमेंट्स में से एक है केराटिन ट्रीटमेंट।

आखिर क्या है केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट?
केराटिन हमारे बालों में मौजूद नैचरल प्रोटीन होता है और इसी कॉम्पोनेंट की वजह से हमारे बालों में चमक दिखाई पड़ती है। हालांकि लगातर धूप, पलूशन और केमिकल्स के संपर्क में आने की वजह से बालों में मौजूद प्रोटीन कम होने लगता है और हमारे बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं। लिहाजा बालों के नैचरल प्रोटीन को फिर से रीस्टोर करने के ट्रीटमेंट को ही केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट कहा जाता है। इसमें बालों में आर्टिफिशल केराटिन डाला जाता है ताकि आपके बाल स्मूथ और शाइनी हो जाएं। इन दिनों यह ट्रीटमेंट काफी फेमस भी हो रहा है।

केराटिन ट्रीटमेंट के फायदे
बालों का उलझना कम हो जाता है और बालों को मैनेज करना आसान होता है।
बाल शाइनी और ग्लॉसी दिखने लगते हैं।
बाल स्ट्रेट हो जाते हैं जिन्हें अलग-अलग तरह से स्टाइल करना आसान हो जाता है।
धूप की हानिकारक किरणों समेत वातावरण में मौजूद पलूशन से भी बाल बच जाते हैं।
बाल डैमेज कम होते हैं तो उनके टूटने-झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है।

और नुकसान
केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट करवाने के बाद आपको स्पेशल शैंपू, कंडिशनर और हेयर स्टाइलिंग प्रॉडक्ट यूज करना पड़ता है जो खासतौर पर आपके बालों के हिसाब से बनाए गए हों।
केराटिन करवाने के बाद बाल बिलकुल स्ट्रेट दिखने लगते हैं और उसमें से वॉल्यूम और बाउंस गायब हो जाता है।
आपके बाल बड़ी जल्दी ऑइली और ग्रीजी हो जाएंगे।
केराटिन करवाने के बाद कुछ दिनों तक आप बालों को धो नहीं पाएंगे।
इस ट्रीटमेंट को करवाने में तो काफी पैसा खर्च होता है लेकिन इसका असर महज 3 से 5 महीने ही रहता है।
केराटिन ट्रीटमेंट में आमतौर पर एक ऐसे केमिकल का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से आपको चक्कर आ सकते हैं, स्किन में और आंखों में खुजली-जलन महसूस हो सकती है

संबंधित पोस्ट

ब्रेकफास्ट में दूध के साथ ऑट्स खाने से मिलेंगे आपको अनेक सेहतमंद लाभ

Admin

अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान है तो घर पर ही इन उपायों को अपनाएं

Admin

अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं तो इन नुस्खों को अपनाएं

Admin

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Admin

साइकिल चलाने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं, लेकिन लोगों साइकिलिंग से बचते हैं

Karnavati 24 News

केरल में नोरोवायरस से संक्रमित दो बच्चे: मध्याह्न भोजन से फैले वायरस से स्वास्थ्य मंत्रालय भी सतर्क; जानें लक्षण, बचने के उपाय

Karnavati 24 News