Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

किडनी ख़राब होने के संकेत, शरीर के इन हिस्सों में दर्द

किडनी न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में उपयोगी है बल्कि ये हमारे खून को भी फिल्टर करती है। ऐसे में जब किडनी नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है या इसमें कुछ खराबी आती है तो व्यक्ति को काफी कष्टदायक स्थिति का सामना करना पड़ता है। बता दें कि किडनी खराब होती है तो व्यक्ति को कुछ हिस्सों में दर्द महसूस होता है। ऐसे में इन हिस्सों के बारे में पता होना जरूरी है।

 

  • जब व्यक्ति की किडनी खराब होती है तो इसके कारण उसे सीने में दर्द महसूस हो सकता है। जी हां किडनी और सीने का एक दूसरे से संबंध है। किडनी खराब होने पर हृदय को ढकने वाली परत सूज जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को छाती में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • जब किडनी किसी खराबी से प्रभावित होती है या इसमें कोई खराबी आ जाती है तो व्यक्ति को पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी लंबे समय तक पेशाब का उत्पादन नहीं कर पाती है और व्यक्ति को पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। यदि आपको लंबे समय तक पीठ में दर्द महसूस हो तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। ये खराब किडनी के लक्षण में से एक भी हो सकता है।
  • जब बच्चे को किडनी की समस्या होती है तो उसे पेट के निचले हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है। हालांकि मूत्र मार्ग में दर्द होने पर यह इन्फेक्शन का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट

रोजाना पनीर खाने के इन अद्भुत फायदों के बारे में चौक जायेंगे आप

Admin

बिहार की अति फेमस हे लिट्टी चोखा। आज ही बनाए।

Karnavati 24 News

क्या आपका बच्चा नींद के दौरान 180 डिग्री मुड़ता है: ये आराम से सोने की रणनीतियाँ; मनुष्य उम्र के साथ सीधे सोना सीखता है

Karnavati 24 News

8 जून को महेश नवमी: इस दिन भगवान शिव-पार्वती की विशेष पूजा और व्रत करने से सौभाग्य की वृद्धि होती है और पापों का नाश होता है

Karnavati 24 News

घर पर कैसे करें क्रिसमस पार्टी की तैयारी ? जाने टिप्स।

Admin

बच्चो को ग्राइप वाटर क्यों और कब पिलानी चाहिए जाने।

Karnavati 24 News