Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
टैकनोलजी

कलर चेजिंग और 19GB तक रैम के साथ आया रियलमी का नया फोन, जानिए कीमत और खूबियां

Realme V25 5G में एक्सटेंड रैम का विकल्प है, जो यूजर्स की जरूरत के मुताबिक ऑटोमैटिक 19 जीबी तक बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इस मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में.
Realme V25 5g में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है.
रियलमी (Realme) ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसका नाम रियलमी वी 25 5जी (Realme V25 5G) स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में पेश किया है. वी सीरीज के तहत आने वाले इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका रिफ्रेश रेट 120hz का है. इसमें स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और कलर चेंजिंग बैक पैनल नजर आएगा. इस मोबाइल फोन में यूजर्स 19 जीबी तक रैम (Ram Extend up to 19 GB) का उपयोग कर सकते हैं. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. रियलमी के इस स्मार्टफोन का मुकाबला रेडमी, सैमसंग और वीवो के स्मार्टफोन से होगा. भारत समेत चीन में रियलमी और रेडमी को टक्कर देने के लिए सैमसंग और दूसरी कंपनियां अपनी पूरी कोशिश लगा रही हैं.

Realme V25 5G के स्पेसिफिकेशन
Realme V25 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिलेगा. इसका पंच होल डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन देती है और इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा. साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 120hz का होगा. यह डिवाइस 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और इसके ऊपर कस्टमाइज यूजर इंटरफेस यूआई 3.0 मिलेगा.

Realme V25 5G का प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ आने वाला रियलमी वी 25 चीन का पहला स्मार्टफोन है. यह हैंडसेट 12 जीबी एलपीडीडीआर 4एक्स रैम और 256 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन की रैम को 19 जीबी तक एक्सटेंड तक किया जा सकता है.

Realme V25 5G की बैटरी
रियलमी वी25 स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी. यह एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्मार्टफोन को फुल डे का बैटरी बैकअप दे सकती है. इसको चार्ज करने के लिए 33W का चार्जर मिलेगा. इसमें 8.5 एमएम की मोटाई मिलेगी. इस फोन का वजन 195 ग्राम है.

Realme V25 5G का कैमरा सेटअप
Realme V25 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं. इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

Realme V25 की कीमत
Realme V25 की कीमत 12 जीबी रैम+256 जीबी वेरियंट की कीमत 1999 युआन (करीब 23,966 रुपये) रखी है. इसे वेरियंट की रैम एक्सटेंड होकर 19 जीबी तक पहुंच सकती है, जो यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस देने का काम करती है.

संबंधित पोस्ट

Asus ROG Phone 7 સિરીઝ લોન્ચ, 16GB RAM અને 512GB સ્ટોરેજ, જાણો કિંમત સહિત સમગ્ર વિગતો

Admin

WhatsApp नया फीचर: WhatsApp पर आ रहा है नया फीचर, यूजर्स को चैटिंग को आसान और मजेदार बना देगा

मस्क ने ब्लॉक किया ट्विटर डील: ट्विटर के CEO ने मांगा स्पैम अकाउंट संख्या का सबूत, ‘पू’ इमोजी के साथ दिया उनके ट्वीट का जवाब

Karnavati 24 News

पेगासस जैसे सॉफ्टवेयर का डर: ऑनलाइन जासूसी से परेशान यूरोपीय संघ के तकनीकी प्रमुख, बैठकों में मोबाइल नहीं लेते

Karnavati 24 News

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण भारत को उथल-पुथल का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए: राजनाथ सिंह

Karnavati 24 News

स्मार्ट टीवी से लेकर बैंड और स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Karnavati 24 News