Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

कच्छ में तिहरे हादसे में 5 की मौत, 15 घायल: केरा-मुंद्रा रोड पर मिनी बस, ट्रेलर और कंटेनर टकराए, ओवरटेक में हुआ हादसा – Gujarat News

हादसे का शिकार हुई मिनी बस में करीब चालीस यात्री सवार थे।

गुजरात में कच्छ के भुज-मुंद्रा रोड पर केरा गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 5 की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कईयों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

.

कंटेनर को ओवरटेक करने में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबिया गांव के पास एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश में मिनी बस ट्रेलर से टकरा गई। इसके बाद पीछे से कंटेनर भी टकरा गया। इस भीषण टक्कर में बस का पूरा अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर से बस में सवार कई यात्री सड़क पर जा गिरे। मिनी बस में करीब चालीस यात्री सवार थे।

घायलों को कच्छ के जीके जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थीं। घायलों को कच्छ के जीके जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद धोलेरा एक्सप्रेस हाईवे का 91% काम पूरा: नमक के मैदान से गुजरने वाला देश का पहला हाईवे, सड़क को बहने से बचाने 15 फीट ऊंचा बनाया – Gujarat News

Gujarat Desk

स्विगी | फूड डिलीवरी सर्विस ऐप की सफलता की कहानी

Karnavati 24 News

बॉलीवुड के स्टार्टेड फॉर हैलोवीन पार्टी का फीवर चढ़ा !

Admin

क्राइम: मिनरल वाटर व्यापारी पर 3 बदमाशों ने किया हमला, प्लांट में भी की तोड़फोड़

Admin

सोनू सूद जन्मदिन :एक स्ट्रगलिंग अभिनेता से देश के जरुरतमंदो के मसीहा बनने की कहानी

Karnavati 24 News

लखनऊ-उन्नाव समेत आरएसएस के 6 दफ्तरों को उड़ाने की धमकी: संघ सदस्य को वाट्सएप पर मिला संदेश, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Karnavati 24 News