Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

कचरे के ढेर में फेंकी गई नवजात बच्ची की मौत: 16 साल की नाबालिग ने दिया था जन्म, घरवाले रात को कचरे में ढेर में फेंक गए थे – Gujarat News

नवजात के ऊपर कौवे मंडराने से वहां कुछ बच्चे इकट्ठा हो गए थे।

गुजरात में सूरत के पांडेसरा इलाके में कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु मिला। जिसकी हालत देख हर किसी का दिल दहल उठा। बिना कपड़े के 15 डिग्री तापमान में नवजात बच्ची रातभर वहीं पड़ी रही। इस नवजात के ऊपर कौवे मंडराने से वहां कुछ बच्चे इकट्ठा हो गए और पास जा

.

बच्चों ने कचरे के ढेर में पड़ी बच्ची को देखा घटना की जानकारी मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची। जब कई कौवों की आवाजें आईं, तो वहां खेल रहे बच्चों ने कचरे के ढेर में पड़ी बच्ची को देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया और एक महिला ने पुलिस को बुलाया। उस समय बच्ची जीवित थी, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

परिवार के लोग सुबह तीन बजे इस नवजात को कड़ाके की ठंड में कचरे के ढेर में फेंक गए थे।

परिवार के लोग सुबह तीन बजे इस नवजात को कड़ाके की ठंड में कचरे के ढेर में फेंक गए थे।

कड़ाके की ठंड में कचरे के ढेर में फेंक गए बताया जा रहा है परिवार के लोग सुबह तीन बजे इस नवजात को कड़ाके की ठंड में कचरे के ढेर में फेंक गए। पांडेसरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मानव खुफिया (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से पांडेसरा पुलिस नवजात की मां तक पहुंची। पुलिस जांच के दौरान, 16 साल की किशोरी की पहचान की गई। मां को फिलहाल सिविल अस्पताल में जांच और इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पांडेसरा खाड़ी क्षेत्र के पास रहने वाली सरोजबेन ने 108 की टीम को सूचना दी थी।

फिलहाल बच्ची का पिता कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा, बच्ची और उसकी मां का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में धारा 304 के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पॉक्सो की धारा भी जोड़ी जाएगी। -एचएम गढ़वी, पीआई- पांडेसरा पुलिस थाना

संबंधित पोस्ट

Omicron से हैं संक्रमित? रिकवरी के दौरान डाइट में इनका रखें ध्यान

Karnavati 24 News

 चांदनी चौक में तड़के लगी आग, धू-धू करके जलने लगी दुकानें; आग बुझाने में जुटी दमकल गाड़ियां

Karnavati 24 News

विमान हादसे में बचे विश्वास के घर पहुंचा भास्कर: मौसी बोलीं- दोनों भाइयों को 12 जून को लंदन नहीं जाना था, ऑफर मिला तो टिकट बुक कराए

Gujarat Desk

के के जन्मदिन : सेल्समेन से सिंगर तक का सफर, सलमान खान की फिल्म से मिला मौका

Karnavati 24 News

Small Business Ideas : नौकरी के अलावा शुरू करें ये छोटे बिज़नेस, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

Admin

11 राज्यों में ब्लास्ट की धमकियां भेजने वाली लड़की अरेस्ट: बॉयफ्रेंड को फंसाने रची थी साजिश, साइबर टूल्स व सोशल इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट है आरोपी

Gujarat Desk