Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशराजनीति

और कितने विधायक संकट में : हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भी घेरने की तैयारी में है भाजपा…उधर भाजपा के समरीलाल की मुश्किलें भी बढ़ी

झारखंड के विधायकों पर छाया संकट टल ही नहीं रहा है। प्रदेश के आधा दर्जन विधायक व मंत्री की सदस्यता खतरे में हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उसके विधायक बसंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बाद अब हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन और भाजपा विधायक समरीलाल की मुश्किलें भी बढ़ गयी है। रांची के कांके से विधायक समरीलाल के जाति प्रमाण पत्र को रद्द करने और उनकी जांति को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं करने की शिकायत पर कार्रवाई अब तेज हो गयी है।

समरीलाल ने 2019 का विधानसभा चुनाव कांकेर के सुरक्षित विधानसभा सीट से जीता था। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा ने मामले में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जाति छानबीन समिति ने प्रमाण पत्र को गलत पाया। इस मामले में निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से मामला ठंडे बस्ते में था, लेकिन अब फिर से कार्रवाई तेज हो गयी है।  हेमंत सोरेन ने राजनीतिक अस्थिरता के बीच बुलाये गये सदन के विशेष सत्र के दौरान कहा था कि उनकी सदस्यता पर बड़ी आपाधापी में कार्रवाई की गई, लेकिन समरी लाल के मामले में राजभवन और चुनाव आयोग क्यों चुप है? उधर भाजपा की रणनीति इस मामले में पलटवार करने की है।

इधर हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भी बीजेपी घेरने की तैयारी में है। सीता सोरेन उड़ीसा से आती है। भाजपा की दलील है कि अगर समरीलाल के राजस्थान से ताल्लुक होने की वजह से कार्रवाई हो सकती है तो सीता सोरेन का निर्वाचन भी इसी दायरे में आयेगा। हालांकि अभी सीता सोरेन के मामले में शिकायतें सामने नहीं आयी है।

 

संबंधित पोस्ट

भागकर शादी करने पर गुजरात में बन सकता है कानून: कानून मंत्री और उपमुख्यमंत्री कर रहे समीक्षा, शादी का डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन बंद होगा – Gujarat News

Gujarat Desk

ગુજરાત સરકારનું સરાહનીય પગલુઃ માત્ર તાલીમ જ નહીં પરંતુ વેપાર શરૂ કરી શકે તે માટે રૂ. 30 હજારની લોન પણ મળશે

Admin

US से डिपोर्ट होने वालों की राह देख रहे माता-पिता: बेटी यूरोप से अमेरिका पहुंच गई तो बेटा घर बेचकर जा पहुंचा, परिवार को पता ही नहीं – Gujarat News

Gujarat Desk

एग्जाम हॉल में स्टूडेंट्स कर रहे थे Kiss: वडोदरा के महाराज सयाजीराव यूनिवर्सिटी की घटना, किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात की सबसे बड़ी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा: मुंबई के कारीगरों ने सूरत में 350 किलो टिशू पेपर से बनाई, प्लाट में बनाई झील में करेंगे विसर्जन

Gujarat Desk

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Admin