Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

उड़द की दाल खाने के बहुत फायदे है, जानी एक दर्जन फायदे

उड़द की दाल का उत्पादन पूरे भारत में होता है। इसकी दाल का रंग सफेद होता है। इसकी दाल व बाजरे की रोटी मेहनती लोगों का प्रिय भोजन है। यह पौष्टिक और शीतल होती है। उड़द पाक अपने पौष्टिक गुणों के कारण ज्यादा ही प्रसिद्ध है। इसकी दाल वायुकारक होती है। इसके इस दोष को दूर करने के लिए उड़द में लहसुन और हींग पर्याप्त मात्रा में डालना चाहिए। उड़द खिलाने से पशु स्वस्थ रहते हैं। दूध देने वाली गाय या भैंस को उड़द खिलाने से दूध अधिक मात्रा में देती हैं। इसके पत्तो का चूरा भी पशुओं को खिलाया जाता है।

अगर चेहरे पर सफेद धब्बे दूर नहीं हो रहे हैं, तो उड़द के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर प्रभावित जगह पर रोजाना लगाएं। को लगातार चार महीने तक लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
उड़द के आटे को भिगोकर व पीसकर सफेद दाग पर नित्य चार महीने तक लगाने से सफेद दाग खत्म हो जाते हैं।
काले उड़द को पीसकर सफेद दागों पर दिन में 3-4 बार दागों में लगाने से सफेद दागों का रंग वापस शरीर के बाकी रंग की तरह होने लगता है।
हिचकी:
साबूत उड़द जले हुए कोयले पर डालें और इसका धुंआ सूंघे। इससे हिचकी खत्म हो जाती है।
उड़द और हींग का चूर्ण मिलाकर अग्नि में जलाकर इसका धूम्रपान करने से हिचकी में फायदा होता है।
पेशाब का बार-बार आना:
आंवले का रस, शहद से या अडूसे का रस जवाक्षार डालकर पीने से पेशाब का बार बार आना बन्द होता है।
अगर एक चम्मच आंवले के रस में, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाकर खाये तो पूरा लाभ होता है।
बालों की समस्या
200 ग्राम उड़द की दाल, 100 ग्राम आंवला, 50 ग्राम शिकाकाई, 25 ग्राम मेथी को कूटकर छान लें। इस मिश्रण में से 25 ग्राम दवा 200 मिलीलीटर पानी के साथ एक घंटा भिगोकर रख दें और इसके बाद इसको मथ-छानकर बालों को धो लें, इससे बालों के रोगों में लाभ होता है।
उड़द की दाल उबालकर पीस लें और इसको रात को सोते समय सिर के गंजेपन की जगह पर लगायें। इससे बाल उग आते हैं।
कमजोरी:
उड़द की दाल का लड्डू रोजाना सुबह खाकर ऊपर से दूध पीने से कमजोरी कम होती है।
मोटापा बढ़ाना:
उड़द की दाल छिलके सहित खाने से शरीर मोटा होता है।

संबंधित पोस्ट

रोजाना ब्रेकफास्ट में खाएं एक उबला हुआ अंडा, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद फायदे

Admin

यदि धारण नहीं कर सकते नीलम तो पहनें प्रभावशाली उपरत्न लीलिया, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Karnavati 24 News

बिना हेलमेट के यूपी के इस शहर में नहीं मिलेगी एंट्री

Karnavati 24 News

स्नान-दान और पितरों का पर्व: मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या को श्राद्ध और बुधवार को स्नान-दान से मिलेगा पुण्य, पीपल पूजा से कम होगा शनि दोष

Karnavati 24 News

डाइजेशन अच्छा रखने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करता है केले के फूल से बना काढ़ा

Karnavati 24 News

सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

Admin