Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

उदयपुर में होगा जी-20 शिखर सम्मेलन, 5 से 7 दिसम्बर तक होगी मीटिंग

भारत की अध्यक्षता में पहली बार होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की एजेंडा (शेरपा) मीटिंग 5 से 7 दिसम्बर तक लेकसिटी में होगी। जिसमें 20 देशों के राजनयिक और अधिकारी शामिल होंगे। केन्द्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने सिटी पैलेस के दरबार हॉल में मीटिंग रखने का निर्णय किया है। इनमें शामिल होने वाले वीआईपीज के लिए 4 होटलों के करीब 200 कमरे भी बुक करा लिए गए हैं। इनमें जग मंदिर पैलेस, फतह प्रकाश, जग मंदिर और लीला पैलेस बुक करा दिए हैं। मेहमनों के मनोरंजन के लिए भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है।

साथ राज्य सरकार ने भी जिला प्रशासन को इस सम्मेलन के सफल आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर हाल ही मुख्य सचिव ने शहर की खस्ताहाल सड़कें सुधारने व शहर की सफाई व्यवस्था ध्यान देने के निर्देश दिए थे।
इन देशों के राजनयिक होंगे शामिल
जी-20 समूह में 20 देश हैं। जिनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाड़ा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिणी अफ्रिका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई और भारत देश शामिल हैं। साल 1999 के बाद पहली बार भारत को इसकी अध्यक्षता मिली है। इस मीटिंग से भारत के एंटरप्रेन्योर्स को विदेश में निवेश करने के लिए एजेंडा प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

13 साल की रेप पीड़ित को गर्भपात की इजाजत: 33 हफ्ते की प्रेग्नेंट है; गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी में अबॉर्शन हो

Gujarat Desk

सूरत में 13 साल के लड़के को लेकर भागी टीचर: पुलिस से कहा- मेरे गर्भ में पल रहे 5 महीने के बच्चे का पिता है यही स्टूडेंट

Gujarat Desk

Eunic तूफान को चीरते हुए Air India के विमान ने किया लैंड, पायलट की हो रही वाह-वाही

Karnavati 24 News

वडोदरा अंतरराष्ट्रीय मैराथन के 12वें सीजन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना: अमेरिका, सिंगापुर समेत 7 देशों सहित देशभर से 1,23,900 लोगों ने दौड़ लगाई – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में AAP की किसान महापंचायत: केजरीवाल बोले- पुलिस हटा दें तो गुजरात में भाजपावालों को किसान दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे

Gujarat Desk

झांसी और प्रयागराज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं: गर्मी की छुट्टी में वेटिंग बढ़ने पर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को दी राहत – Gujarat News

Gujarat Desk