Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

उत्तर प्रदेश में आज से प्लेटफार्म टिकटों के घट गए दाम

उत्तर रेलवे द्वारा आज से प्लेटफार्म टिकटों के दामों में काफी कटौती कर दी गयी है। अब जनता को प्लेटफार्म टिकटों के लिए पहले की तरह सिर्फ 10 रूपए ही चुकाने होंगे।  नॉर्थ रेलवे की वरिष्ठ डीसीएम रेखा शर्मा ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि, उत्तर प्रदेश के कुल 14 रेलवे स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की दरें घटाकर 10 रुपये कर दी गई हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बतााया कि दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के कारण प्लेटफार्म टिकटों की कीमतें बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई थी , जिसे अब कम कर दिया गया है। रेखा शर्मा ने बताया कि यूपी के 14 रेलवे स्टेशनों जिनमे लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव जंक्शन आते हैं उन पर प्लेटफार्म टिकट सस्ते हो गए हैं और अब लोग आराम से पहले की तरह 10 रुपये चुकाकर प्लेटफॉर्म टिकट ले सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

No-deposit casino n1 100 no deposit bonus Rules

Triple Diamond Slot machine Online 100 percent $1 blood free Without Obtain

Vinkkejä panostavat aivan uudet viikingit vuoden 2025 sisällä: mahtava kulhomahdollisuus, ansaitsevat kaiken kaikkiaan, rekvisiitta, hienoimmat panokset, omistuspinnoitteet

Holly Jolly 300 online casino welcome bonus Penguins Harbors

Kingmaker Introduces Cutting-Edge AI-Powered Features to Revolutionize Online Gambling Experience

Myndbönd af Quackpot spilakassanum. Frábær klassi, allir eiginleikarnir!