Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

इस थाने में अब रिश्वत के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा, SP ने दिया जांच का आदेश

बिहार पुलिस नयी तकनीक को अपनाने में सबसे आगे हैं। अनुसंधान से रिश्वत तक बिहार पुलिस विभाग में अब डीजिटल हो चुका है। हर अपराध के बाद जहां बिहार पुलिस सीसीटीवी खंगालने लगती है, वहीं समस्तीपुर में लोगों को रिश्वत देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।

दरअसल, यहां एक थाने में तैनात ऑपरेटर ने चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत की मांग की। पीड़ित के पास पर्याप्त राशि नहीं रहने पर उसे ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत देने को मजबूर किया गया। मामला मुफस्सिल थाने का है।

ऑनलाइन पेमेंट के जरिये लिया रिश्वत

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना ऑनलाइन पेमेंट के जरिये रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। थाना में तैनात ऑपरेटर ने चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए पैसे की मांग की. पीड़ित ने जब पैसे पास में नहीं होने की बात कही तो, उससे ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा से पैसे ट्रांसफर कराया गया। पीड़ित ने ऑपरेटर को किये गए ऑनलाइन पेमेंट के साक्ष्य के साथ एसपी के पास शिकायत की।

एसपी ने डीएसपी को दिया जांच का जिम्माएसपी कार्यालय सूत्रों के अनुसार, चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत लेने का आरोप मुफस्सिल थाना पर लगा है। पीड़ित ने इसको लेकर साक्ष्य के साथ एसपी को आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी मुख्यालय को जांच का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

Cleopatra casino 1Win movil Reina de Egipto Reseña de tragamonedas

Totally free Black-jack On line which casino Tetris have Family members No Install or Reg

Juegos desplazándolo hacia el pelo tragamonedas gratuito sobre dolphins pearl deluxe giros sin ranura Pragmatic Play Casino Guru

3 Arrivees Primordiales Pour Rentabiliser leurs Privileges leurs Recompense de Depot avec Debordements pour Stakers

Best Cryptocurrencies having To tackle in the Crypto Betting Web sites

Better Slots Internet sites You 2026 Enjoy Online slots games Pharaohs and Aliens position the real deal Currency