Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

इस इंडियन कार कंपनी ने बढ़ाई टेंशन मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की

नई दिल्ली: स्वदेशी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2021 में बढ़िया सेल के दम पर देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी का तमगा हासिल किया था। टाटा ने ह्यूंदै को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया था। अब जनवरी में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सबसे बड़ी मंथली सेल दर्ज की। जबकि मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों ने निगेटिव इयर ऑन इयर (YoY) ग्रोथ दर्ज पर टाटा ने सेल्स का नया रेकॉर्ड बना दिया।
ग्रोथ के मामले मारुति सुजुकी और ह्यूंदै पीछे: सबसे ज्यादा सेल के मामले में मारुति सुजुकी और ह्यूंदै भले टाटा से ऊपर रही लेकिन सेल्स ग्रोथ के मामले में ये दोनों कंपनियां टाटा से पीछे रहीं। मारुति सुजुकी ने जहां 3.96 पर्सेंट की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की वहीं ह्यूंदै ने भी 11 पर्सेंट की सेल में गिरावट दर्ज की।
नेक्सन और पंच के दम पर टाटा की तगड़ी सेल: टाटा के इन बेहतरीन सेल्स फिगर के पीछे नेक्सॉन एसयूवी और टाटा पंच की बढ़िया डिमांड और सेल का बड़ा हाथ रहा। इन दोनों कारों की मार्केट में खूब डिमांड है।
देश की दूसरी बड़ी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी: साल 2021 टाटा मोटर्स के लिए काफी जबरदस्त रहा और इस देसी कंपनी ने पूरे साल कोशिश करने के बाद आखिरकार विदेशी कार कंपनी ह्यूंदै मोटर्स को दिसंबर में पीछे छोड़ दिया और भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बन गई थी। दरअसल, बीते कुछ महीनों से ह्यूंदै की कार सेल्स में काफी गिरावट देखने को मिल रही है और टाटा की अलग-अलग कारों की लोकप्रियता ह्यूंदै को पीछे छोड़ने में टाटा मोटर्स के लिए मददगार बनी।

संबंधित पोस्ट

गुजरात में स्टूडेंट ने महिला टीचर को थप्पड़ मारा: देर से आने पर टोका था; बोला- मुझसे सवाल करने वाली तुम होती कौन हो

Gujarat Desk

गुजरात में HMPV वायरस का दूसरा मामला: हिम्मतनगर में 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, देश में अब तक 11 केस दर्ज हुए – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद विमान हादसा-पायलट ने 2000 से ज्यादा जानें बचाईं: कुछ सेकंड पहले ही डाउन कर दिया था प्लेन, 3 सेकंड की देरी से बहुत बड़ी तबाही होती

Gujarat Desk

गुजरात के गांधीनगर में साइको किलर का एनकाउंटर: रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, आरोपी को उसी जगह मारी गोली, जहां मर्डर किया था – Gujarat News

Gujarat Desk

Small Business : नौकरी के अलावा भी कमाना चाहते है तो शुरू करें ये बिजनेस, होगी 1 लाख रुपए की कमाई, सरकार करेगी 4 लाख की मदद

Admin

अहमदाबाद में क्रैश विमान का मलबा शिफ्ट करते वक्त हादसा: प्लेन की टेल पेड़ में फंसी, डालियां काटकर निकाली गई; 2 घंटे रास्ता बंद रहा

Gujarat Desk