Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

आसाराम को 3 दिन बाद करना होगा सरेंडर: राजस्थान हाईकोर्ट का अंतरिम जमानत बढ़ाने से इंकार, कहा- सेहत इतनी गंभीर नहीं – Jodhpur News

86 साल के आसाराम बापू को 30 अगस्त की सुबह 10 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करना होगा। वह गुजरात और राजस्थान में रेप के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आज (बुधवार) अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया। आसाराम का

.

कोर्ट ने अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल से मिली मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका को खारिज किया है।

कोर्ट ने कहा- सिविल हॉस्पिटल (अहमदाबाद) की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार- आसाराम की सेहत इतनी गंभीर नहीं है कि उसकी अंतरिम जमानत को बढ़ाया जाए। हालांकि कोर्ट ने जेल में आसाराम को व्हील चेयर की सुविधा और एक सहायक उपलब्धता की छूट दी है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर जोधपुर एम्स में जांच करवाई जा सकती है।

ये फोटो अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल की है, जब आसाराम को जांच के लिए ले जाया गया था।

ये फोटो अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल की है, जब आसाराम को जांच के लिए ले जाया गया था।

21 अगस्त तक जमानत को बढ़ाया था राजस्थान हाईकोर्ट ने 8 अगस्त को आसाराम की जमानत अर्जी बढ़ाने की दायर अपील पर सुनवाई की थी। इसके बाद 21 अगस्त तक जमानत को बढ़ाया गया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आसाराम की ओर से प्रस्तुत मेडिकल रिपोर्ट पर विचार किया था। इसमें पाया था कि आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है। आसाराम का ‘ट्रोपोनिन लेवल’ बहुत ज्यादा है, जो हृदय के लिए चिंताजनक है।

वह इंदौर के जूपिटर हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती था। वहां से उसे अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने अपने आदेश में अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल को आसाराम की हार्ट और न्यूरो संबंधी समस्याओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

इस मेडिकल बोर्ड में 2 कार्डियोलॉजिस्ट और 1 न्यूरोलॉजिस्ट शामिल होना जरूरी है, जो प्रोफेसर रैंक के होने चाहिए।

मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को निर्धारित की गई थी। मेडिकल बोर्ड को स्पष्ट रूप से रिपोर्ट करना था कि आसाराम की चिकित्सा स्थिति के लिए हॉस्पिटल में भर्ती की आवश्यकता है या नहीं और निरंतर चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है या नहीं?

गुजरात हाईकोर्ट से 3 सितंबर तक मिली हुई जमानत गुजरात हाईकोर्ट से मेडिकल ग्रांउड पर आसाराम को 3 सितंबर तक जमानत मिली हुई है। गुजरात हाईकोर्ट ने 19 अगस्त को आदेश दिया था कि वर्तमान में आईसीयू में भर्ती होने और मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर स्थिति दर्शाए जाने के आधार पर उनकी अस्थायी जमानत 3 सितंबर 2025 तक बढ़ाई जाती है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट में आवेदन की छूट दी थी।

आसाराम केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को चौथी बार मिली राहत, अंतरिम जमानत को 3 सितंबर तक बढ़ाया

आजीवन कारावास की सजा काट रहे रेप के दोषी आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। कोर्ट ने उसे चौथी बार मेडिकल ग्राउंड पर 3 सितंबर तक अंतरिम जमानत दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

संबंधित पोस्ट

हरियाणा में 63 साल बाद मिला शहीद पिता का फोटो: 43 साल खोजकर गुजरात से निकाला, पहली बार देखा चेहरा, भारत-चीन युद्ध में लड़े थे खेमराज – Faridabad News

Gujarat Desk

स्नैपचैट यूजर्स से लिया जाएगा चार्ज: एप इस्तेमाल करने के लिए सालाना देने पड़ सकते हैं 3700 रुपये, आ रहा सब्सक्रिप्शन प्लान

Karnavati 24 News

श्रद्धा कपूर के भाई ने ली थी ड्रग्स: सिद्धांत की मेडिकल रिपोर्ट आई पॉजिटिव, न्यायिक हिरासत में मांगेगी पुलिस

Karnavati 24 News

अब बेटियां भी बन सकेंगी सेना में अधिकारी, बस करो ये एग्जाम की तैयारी

Karnavati 24 News

सूरत से दिनदहाड़े 3 साल के बच्चे का अपहरण: 200 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी गिरफ्तार, लड़की समझ लड़के को उठा ले गया था

Gujarat Desk

दिल्ली हिंसा लाइव: सामने आए 100 वीडियो, 21 आरोपी गिरफ्तार; सब इंस्पेक्टर ने बताया- किसी ने 7-8 राउंड गोलियां चलाईं, मैं उसे देख नहीं पाया

Karnavati 24 News