Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर अमित शाह: 824 करोड़ की लागत से बने गुजरात के सबसे बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे

अहमदाबाद21 मिनट पहले

कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर, अहमदाबाद और महेसाणा जिलों में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे सहकारिता महासम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्‍मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद शाह अहमदाबाद के नारणपुरा में गुजरात के सबसे बड़े 824 करोड़ की लागत से 1.18 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान एक भव्य कार्यक्रम और जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस खेल परिसर का दौरा राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों और ऑस्ट्रेलियाई खेल उत्कृष्टता मंच जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा चुका है और इसकी गुणवत्ता एवं सुविधाओं को मान्यता दी गई है। इस नवनिर्मित खेल परिसर में एशियाई एक्वाटिक चैम्पियनशिप और विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तीन तस्वीरें…

मार्था टेक्नोलॉजी से बना है स्विमिंग पूल आमतौर पर स्विमिंग पूल बनाने के लिए गड्ढा खोदा जाता है। नीले रंग की टाइलें लगती हैं और पानी भरा जाता है, लेकिन मार्था टेक्नोलॉजी में पीवीसी कोटेड ऊंचे स्टील के गर्डर-प्लेटें लगती हैं। उस पर विशेष पीवीसी या रबर जैसी सामग्री की शीट बिछाते हैं।

इस शीट पर पानी भरा जाता है, अगर कोई तैराक छलांग लगाए या तेज तैरे, तो भी वह जमीन पर लगी टाइलों से नहीं टकराएगा। कोई चोट नहीं लगेगी। कॉमनवेल्थ या ओलंपिक खेल केवल मार्था तकनीक वाले पूल में ही खेले जा सकते हैं। मार्था पूल तकनीक में पूल को कस्टमाइज़ किया जा सकता है, यानी पूल को उसकी क्षमता के अनुसार छोटा या बड़ा बनाया जा सकता है।

कोलवडा तालाब।

कोलवडा तालाब।

शाम को कोलवडा तालाब का लोकार्पण करेंगे इसके बाद 5 बजे पेथापुर में एक और प्राथमिक आरोग्य केंद्र का उद्घाटन होगा। यहां के बाद वह कोलवडा तालाब का लोकार्पण करेंगे, और 5:30 बजे गांधीनगर महानगर पालिका और डाक विभाग की विविध विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

KVIC योजनाओं के लाभार्थियों से भी करेंगे संवाद शाम 5:30 बजे शाह अहमदाबाद में एम पल्लव ब्रिज का लोकार्पण करेंगे और इसके साथ ही नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. वे KVIC की ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत आयोजित साधन वितरण समारोह में भी उपस्थित रहेंगे, जहां लाभार्थियों को उपकरण सौंपे जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी पोंजी स्कीम्स से भी खराब हैं, इन पर बैन लगाने की जरूरत

Karnavati 24 News

Dunky : राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान, अगले साल क्रिसमस के पास रिलीज होगी

Karnavati 24 News

पत्नी को ढूंढ रहा था तभी पीछे से गोली लगी: पहलगाम हमले में घायल विनुभाई ने कहा- मेरे सामने ही पिता-पुत्र के सीने में गोलियां मारीं

Gujarat Desk

आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर: गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों का खुलासा, अहमदाबाद-दिल्ली में भी की थी रेकी

Gujarat Desk

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सात फिल्में रिलीज के लिए ठप, जानो

Admin

वाणी कपूर ने हॉट-बोल्ड फोटोशूट के लिए किम कार्दशियन से प्रेरणा ली

Admin