Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

आउट होने के बाद भी क्विंटन ने जीता दिल: अंपायर के नॉट आउट दिए जाने के बाद डिकॉक खुद पवेलियन की ओर चल पड़े

 

आईपीएल में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, पंजाब के खिलाफ लखनऊ की पारी के 13वें ओवर में कीपर द्वारा डी कॉक के खिलाफ लिए गए कैच पर जोरदार अपील की गई थी, जिसे अंपायर ने खारिज कर नॉट आउट दे दिया. लेकिन, तभी क्विंटन डी कॉक ने खेल भावना दिखाई और खुद पवेलियन की ओर चल पड़े।

कुछ ऐसा हुआ कि संदीप शर्मा 13वां ओवर कर रहे थे और चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक बैकफुट पर कट करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर जितेश शर्मा के ग्लव्स में चली गई. डी कॉक 37 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विकेटकीपर-बल्लेबाज के जज्बे को देख गेंदबाज संदीप शर्मा ने भी पीठ पर थपथपाकर उनकी तारीफ की. सोशल मीडिया पर भी क्विंटन की खूब वाहवाही हो रही है.

हुड्डा के साथ 85 रन जोड़े
क्विंटन डी कॉक भले ही अर्धशतक से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने कप्तान केएल राहुल (6) के मैच में जल्दी आउट होने के बाद दीपक हुड्डा के साथ 58 गेंदों में 85 रन जोड़े। इस सीजन में उन्होंने 9 पारियों में 30.11 की औसत से 271 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने बल्ले से दो बार 50+ का स्कोर भी देखा है। क्विंटन शीर्ष क्रम में लखनऊ के लिए उपयोगी पारी खेलना जारी रखे हुए है।

लखनऊ की छठी जीत
आईपीएल 2022 के 42वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हरा दिया। पीबीकेएस के सामने 154 रन का लक्ष्य था, जिसके जवाब में टीम 20 ओवर में 133/8 का ही स्कोर बना सकी और मैच हार गई। पंजाब का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। जॉनी बेयरस्टो (32) शीर्ष स्कोरर रहे। वहीं, लखनऊ के मोहसिन खान के खाते में 3 विकेट आए।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने 46 रन बनाए, जबकि दीपक हुड्डा के बल्ले ने 34 रन बनाए। पीबीकेएस के लिए कगिसो रबाडा ने 4 विकेट लिए।

संबंधित पोस्ट

IPL 2023: 55 મેચ બાદ પણ નક્કી નથી પ્લેઓફની ટીમો, જાણો પોઈન્ટ ટેબલમાં તમામ ટીમોના સ્થાન વિશે

Karnavati 24 News

आप आईपीएल के दौरान आराम नहीं मांगते, फिर सिर्फ भारत के मैचों के लिए ही क्यों?’: गावस्कर

Karnavati 24 News

IPL 2023 પછી નિવૃત્ત નહીં થાય ધોની, CSKના કેપ્ટને માર્યો યુ ટર્ન, 2025 મેગા ઓક્શન સુધી રહેવાની આશા

Karnavati 24 News

विराट से कितनी अलग है रोहित की कप्तानी, क्यों हिटमैन को पसंद करते हैं युवा खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

Karnavati 24 News

IPL 2023: CSK સામેની હાર બાદ નિરાશ દેખાયો KL રાહુલ, કહ્યું- ‘6 ઓવરમાં 70થી વધુ રન આપવાની કિંમત ચૂકવવી પડી’

Admin

Sports:आज अहमदाबाद में KKR से भिड़ेगी हार्दिक पंड्या की GT, क्या बारिश से पड़ेगा खलल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Admin