कुछ ही क्षण पहलेलेखक: अहमदाबाद से आनंद मोदी, चेतन पुरोहित, अनिरूद्ध मकवाणा, यशस्वी चौहाण, मितेश परमार, हर्ष पटेल, ध्रुव संचाणिया, सारथी सागर, कमल परमार और दीर्घायु व्यास
कॉपी लिंक
फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी।
एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।
हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।
जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

हादसे में मारे गए एक व्यक्ति का शव फुटपाथ पर बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिला।

हादसे में बुरी तरह घायल और झुलसे हुए लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में लाया गया।

2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत
केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)
2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)
3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
4. उड़ान भरते ही अचानक आग का गोला बना:बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की बैट्री से बनावट तक विवाद बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसमें खामियां सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी फ्लीट के उड़ान भरने पर 3 महीने के लिए रोक लगा दी गई थी। भास्कर एक्सप्लेनर में इस विमान से जुड़ी 5 कंट्रोवर्सीज पढ़िए
5. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)
6. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे
अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
कॉपी लिंकअहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के 5 लोगों की मौत
एअर इंडिया प्लेन क्रैश में राजस्थान के 5 लोगों की भी मौत हुई है। इनमें उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन प्लेन में शामिल थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे।
इनके अलावा उदयपुर के वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया भी इसी फ्लाइट में सवार थे। दोनों लंदन में कुक थे।
प्लेन हादसे में बालोतरा के रहने वाले मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू की भी मौत हो गई है। खुशबू के पति लंदन में डॉक्टर हैं और वह उनके पास वापस जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

12 मिनट पहले
कॉपी लिंकअहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के बाहर फोर्स तैनात
22 मिनट पहले
कॉपी लिंकविमान में सवार यात्री ने गड़बड़ी का वीडियो बनाया था
एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में सवार एक यात्री आकाश वत्स ने कहा- मैंने इसी विमान में कुछ गड़बड़ियां देखी थीं। सीट का टच स्क्रीन नहीं चल रहा था, बटन खराब थे। मैं यह वीडियो एअर इंडिया को भेजना चाहता था। मैं और ज्यादा जानकारी देना चाहता था। कृपया मुझसे संपर्क करें।
27 मिनट पहले
कॉपी लिंकगृहमंत्री शाह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah departs for Ahmedabad from Delhi
55 मिनट पहले
कॉपी लिंकप्लेन का पिछला हिस्सा इमारत में फंसा, नजदीकी तस्वीर
11:44 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकविमान हादसे की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दे रहे हैं भास्कर संवाददाता हर्ष पटेल
11:41 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन डॉक्टर्स हॉस्टल से टकराया, उसका एक हिस्सा वहीं अटका रह गया
11:31 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन क्रैश के बाद डॉक्टर्स हॉस्टल की पूरी इमारत जल गई
11:23 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकआर्मी बटालियन रेस्क्यू में शामिल होने पहुंची
11:22 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकअहमदाबाद के हॉस्पिटल में लगातार बॉडीज पहुंच रही हैं
11:11 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकभाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने रूपाणी के निधन की जानकारी दी
11:05 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन क्रैश की वजह से डॉक्टर्स की हॉस्टल बिल्डिंग में खड़ी कारें भी जल गईं
10:59 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकएअर इंडिया ने X पर ब्लैक प्रोफाइल पिक्चर लगाई
हादसे के बाद एअर इंडिया ने X पर अपनी प्रोफाइल पिक्टर ब्लैक कर दी है।

10:45 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्रधानमंत्री बोले- सरकार पीड़ितों के साथ
10:41 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकएअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 के क्रू मेंबर्स की लिस्ट
10:29 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकपायलट ने आखिरी समय पर Mayday कॉल किया था
विमान के पायलट सुमित सुब्बरवाल ने आखिरी मौके पर मे-डे (May day) कॉल दिया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन कॉल है, जिसे पायलट उस स्थिति में भेजता है जब विमान गंभीर संकट में हो और उसे इमरजेंसी हेल्प की जरूरत हो।
Mayday शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द “m’aidez” से हुई है, जिसका अर्थ होता है “मदद कीजिए (Help me)”। इसे तीन बार दोहराया जाता है — “Mayday Mayday Mayday”
10:26 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकविमान जिस बिल्डिंग पर गिरा, उसमें 50-60 डॉक्टर थे
एयर इंडिया का विमान जिस बिल्डिंग से टकराया, वह इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। जानकारी के मुताबिक यहां 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। इससे सटे ब्लॉक में रेजिडेंट डॉक्टर्स रहते थे।
10:20 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसे के तुरंत बाद इमारत धूल और धुएं के गुबार में दब गई
10:16 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकएंबुलेंस से जिन शवों को लाया गया, उनमें कई बुरी तरह झुलस चुके थे
10:07 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल
पैसेंजर प्लेन में 242 यात्री और क्रू सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।
10:05 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकएअर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 1800-5691-444 है।
10:04 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकएंबुलेंस से मृतकों के शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी
10:03 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसे के बाद मलबे में आग लग गई, जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आईं
10:02 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसे के बाद अहमदाबाद के आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में एंबुलेंस बुलाई गईं
10:01 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसे के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में अफरातफरी
09:57 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसे के बाद पूरे इलाके में राख और जला हुआ मलबा
09:55 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकपीएम मोदी और शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना
पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं।
09:54 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकअहमदाबाद सिविल अस्पताल से हालात की जानकारी दे रहे भास्कर रिपोर्टर आशीष पांचाल
09:40 AM12 जून 2025
कॉपी लिंककरीबी ने बताया- रूपाणी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे
विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज से दिव्य भास्कर में बात की। भारद्वाज लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।
09:34 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकपायलट को 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव
विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सब्बरवाल एक LTC थे। उनके पास 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था। LTC का मतलब है लाइन ट्रेनिंग कैप्टन। ये अनुभवी पायलट होते हैं जो दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देते हैं।
09:33 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकअहमदाबाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि प्लेन हादसे को देखते हुए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है।
09:32 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकघायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
09:28 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां डॉक्टर्स रहते थे
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।
09:27 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकबोइंग 787 ड्रीमलाइनर के स्पेसिफिकेशंस ग्राफिक से समझें
09:24 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन के पैसेंजर्स की लिस्ट में गुजरात के पूर्व CM रूपाणी का नाम
09:23 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का एयर टिकट
09:20 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन क्रैश होते ही आग और धुएं का गुबार उठा
09:20 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकप्लेन हादसे का वीडियो, टेक ऑफ के दौरान क्रैश
09:18 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकसूरत और वडोदरा से राहत टीमें रवाना
हादसे के बाद अहमदाबाद के साथ वडोदरा से फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां अहमदाबाद भेजी गई हैं। वहीं सूरत से भी रिलीफ एंड रेस्क्यू टीमें अहमदाबाद भेजी गई हैं।
09:16 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकविमान के मलबे से 50 शव निकाले गए
जानकारी के मुताबिक विमान के मलबे से अब तक 50 शव बरामद किये जा चुके हैं। राहत और बचावकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ मलबे में घायलों और शवों की तलाश कर रहे हैं।
09:13 AM12 जून 2025
कॉपी लिंक2 पायलट, 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे- DGCA
09:12 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसे के बाद मलबे के बीच मौजूद CISF और फायर ब्रिगेड की टीमें
09:10 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसे के बाद बिल्डिंग में धंसा प्लेन
09:03 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकगुजरात के मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कर्मियों की कई टीमें भी एयरपोर्ट भेजी गई हैं।
09:02 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकतकनीकी खराबी की वजह से हादसा
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
08:54 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकगृहमंत्री शाह ने गुजरात के सीएम से बात की
हादसे के बाद गृहमंत्री शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हादसे की जानकारी ली।
08:46 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकटेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान यह एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
08:42 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकअहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान
शुरुआती खबर के मुताबिक, हादसा गुजरात के मेघानी इलाके में हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान
08:37 AM12 जून 2025
कॉपी लिंकहादसा फोटो में देखिए
खबरें और भी हैं…



