Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद विमान हादसा- पूर्व CM रूपाणी का अंतिम संस्कार आज: अमित शाह शामिल होंगे; अबतक 86 शवों की पहचान हुई, 33 परिजन को सौंपे गए

अहमदाबाद3 मिनट पहले

कॉपी लिंकएअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। - Dainik Bhaskar

एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

अहमदाबाद विमान हादसे को 3 दिन बीत चुके हैं। इन तीन दिनों में 250 शवों का DNA सैंपल लिया गया है। 86 शवों की पहचान की गई है, जबकि इनमें से 33 के शव उनके परिजन को सौंप दिए गए हैं। शवों को रखने के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 170 ताबूत लाए गए हैं।

एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजन के सीधे संपर्क में हैं। वहीं, 192 एम्बुलेंस और दूसरी गाड़ियां स्टैंडबाय पर हैं।

प्लेन हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान रविवार को हुई। आज शव परिजन को सौंपा जाएगा, जिसे चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। गृह मंत्री अमित शाह, रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

इधर, रविवार को पीएम मोदी के चीफ सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की।

दरअसल, 12 जून को एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था।

इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा।

ब्लैक बॉक्स का वॉयस रिकॉर्डर भी मिला

रविवार को अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा।

15 जून की शाम अहमदाबाद सिविल अस्पताल की जारी लिस्ट, 33 शव उनके परिजनों को सौंपे गए

पीएम मोदी के चीफ सेक्रेटरी पी के मिश्रा ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

पीएम मोदी के चीफ सेक्रेटरी पी के मिश्रा ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

विमान हादसे में अपनों को गंवाने वाले विदेशी नागरिक उनके शवों को पाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे।

विमान हादसे में अपनों को गंवाने वाले विदेशी नागरिक उनके शवों को पाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे।

विमान हादसे के मृतक रोजर डेविड क्रिस्टिन का शव रविवार को अहमदाबाद में दफनाया गया।

विमान हादसे के मृतक रोजर डेविड क्रिस्टिन का शव रविवार को अहमदाबाद में दफनाया गया।

14 साल के आकाश पटनी की जान क्रैश में गई। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

14 साल के आकाश पटनी की जान क्रैश में गई। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बीजे अस्पताल के हॉस्टल मैस की तस्वीर, इसी इमारत पर प्लेन गिरा था।

बीजे अस्पताल के हॉस्टल मैस की तस्वीर, इसी इमारत पर प्लेन गिरा था।

यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें…

प्लेन हादसे का फुटेज…

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए

प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

शव से जुड़ी जानकारी के लिए अस्पताल के जारी नंबर

अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने शवों की जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केवल इन नंबरों अधिकृत व्यक्ति के किए कॉल पर ही ध्यान दें। यह कॉल DNA मैच और शव के आने की सूचना देगा। 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर राहत आयुक्त एवं राजस्व विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि मृतकों के परिजनों की सहायता के लिए 230 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें परिजन को उनके गांव तक ले जाएंगी और अंतिम संस्कार तक उनके साथ बनी रहेंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों और घायलों के परिवारों को एअर इंडिया ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। X पोस्ट में कहा- हम दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हमने सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों/रिश्तेदारों से संपर्क किया है। अपनी संवेदना व्यक्त की है।

पोस्ट में कहा गया कि 400 से अधिक परिवार के सदस्य अहमदाबाद पहुंचे हैं। ग्राउंड पर उनकी मदद के लिए हमारी टीमें तैनात हैं। अहमदाबाद में प्रत्येक प्रभावित परिवार को एअर इंडिया ने कम से कम एक केयर टेकर सौंपा है। जो उनकी मदद करेगा। हमारी पहली प्राथमिकता है कि मृतकों के शव और उनका सामान पीड़ित परिवारों को सौंपा जाए। एअर इंडिया अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। गुजरात से बाहर जाने वालों की हर प्रकार से मदद के लिए तत्पर है।

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

कॉपी लिंकएअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन  डायरेक्ट फ्लाइट स्थगित

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना के बाद एअर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने फ्लाइट नंबर ‘171’ का इस्तेमाल बंद करने का फैसला किया है। अहमदाबाद-लंदन की यह फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन संचालित होती थी।

हालांकि, विमान दुर्घटना के बाद शनिवार को संचालित होने वाली लंदन फ्लाइट को सिस्टम से हटा दिया गया है। जब तक इस रूट पर कोई दूसरा विमान नहीं लगाया जाता, तब तक यह फ्लाइट संचालित नहीं होगी।

अगले कुछ दिनों तक यात्रियों को अहमदाबाद से लंदन के लिए सीधी सेवा नहीं मिल पाएगी। उन्हें मुंबई या दिल्ली के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी। अभी यह तय नहीं है कि एअर इंडिया इस रूट पर कब से फ्लाइट संचालित करेगी। जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा।

5 मिनट पहले

कॉपी लिंकबोइंग टीम अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंची

विमान कंपनी बोइंग की एक टीम 15 जून को एक टीम अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर पहुंची। 12 जून को टेकऑफ के कुछ ही समय बाद ही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

6 मिनट पहले

कॉपी लिंकअहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर बोले- ब्लैक बॉक्स का मिलना जरूरी था

अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर बंछा निधि पानी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ब्लैक बॉक्स को निकालना बेहद जरूरी था। आमतौर पर ब्लैक बॉक्स या तो प्लेन के आगे वाले हिस्से में होता है या फिर पीछे। सौभाग्य से इस हादसे में प्लेन का पिछला हिस्सा पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ था, बल्कि वह पहली बिल्डिंग में फंसा हुआ था।

AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) की टीम ने क्रेन, मजदूर और इंजीनियर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके। इसके बाद ब्लैक बॉक्स को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।

7 मिनट पहले

कॉपी लिंकतुर्किये बोला- दुर्घटनाग्रस्त विमान का रखरखाव हमारी कंपनी ने नहीं किया

तुर्किये ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान का रखरखाव टर्किश टेक्निक कंपनी द्वारा जाने का दावा नकार दिया। तुर्किये के सूचना विभाग ने X पर लिखा- ऐसा दावा करना जनता को गुमराह करने और भारत-तुर्किये संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश है।

एअर इंडिया और टर्किश टेक्निक के बीच सिर्फ B777 विमान के रखरखाव के लिए समझौता हुआ था। जिस विमान का एक्सीडेंट हुआ, उस पर टर्किश टेक्निक ने कभी भी रखरखाव का काम नहीं किया। इतना ही नहीं कंपनी ने अब तक एअर इंडिया के किसी भी बोइंग 787-8 विमान को सर्विस नहीं किया है।

हमें जानकारी है कि किस कंपनी ने आखिरी बार उस विमान की सर्विसिंग की थी, लेकिन हम इस पर कुछ नहीं कह सकते ताकि गलतफहमियां न फैलें। हमारी संस्था ऐसे झूठे दावों पर नजर रखेगी और तुर्की की छवि को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगी।

14 मिनट पहले

कॉपी लिंकउड्डयन मंत्री बोले- 3 महीने में जांच टीम रिपोर्ट सौंपेगी

नागरिक उड्डयन मंत्री ने 14 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें DGCA और IB के अधिकारी शामिल हैं। हर पहलू से हादसे की जांच की जा रही है। टीम 3 महीने में रिपोर्ट सौंपेगी।

विमान का ब्लैक बॉक्स 13 जून शाम 5 बजे बरामद हुआ है। इससे हादसे की वजह पता चल सकेगी। 650 फीट की ऊंचाई पर प्लेन में खराबी आई थी। पायलट ने इमरजेंसी सूचना दी थी।

वहीं, नागरिक उड्डयन सचिव एसके सिन्हा ने बताया कि विमान दुर्घटना की जांच सुचारू रूप से चल रही है। 16 जून को जांच अधिकारियों की बैठक होगी।

17 मिनट पहले

कॉपी लिंकमार्च में प्लेन के दाएं इंजन की मरम्मत हुई थी

PTI के मुताबिक, एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के दाएं इंजन की मार्च में मरम्मत की गई थी। इसके अलावा बाएं इंजन की भी जांच की गई थी। जून 2023 में इसकी पूरी जांच की गई थी। अगली जांच इस साल दिसंबर में होनी थी। प्लेन में GE एयरोस्पेस के बनाए GEnx इंजन लगे थे। प्लेन के इंजन कोई समस्या नहीं थी।

17 मिनट पहले

कॉपी लिंकपायलट्स ने MAYDAY कॉल दिया था

DGCA के मुताबिक, उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था। इसका मतलब कि इमरजेंसी की सूचना दी। लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला।

18 मिनट पहले

कॉपी लिंकप्लेन ने 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी, फिर गिरने लगा

अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार हो गई थी। विमान ने अधिकतम 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी और उसके बाद वह नीचे गिरने लगा। उसकी गिरने की रफ्तार -475 फीट प्रति मिनट रिकॉर्ड की गई।

18 मिनट पहले

कॉपी लिंकटाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की मदद देगा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा।

बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा। एअर इंडिया ने भी घायलों और मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए के अलावा 25 लाख रुपए की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।

19 मिनट पहले

कॉपी लिंकबोइंग के CEO बोले- जांच में पूरा सहयोग करेंगे

बोइंग के CEO केली ऑर्टबर्ग ने कहा, ‘हम यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अहमदाबाद में हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी सहानुभूति है।’

उन्होंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बोइंग की एक टीम जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की पूरी मदद के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

सदाबहार अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई! 66 में भी दिखते है चार्मिंग।

Admin

6 महीने की यातनाएं सहीं, अमेरिका पहुंचते ही पकड़ा गया: 35 लाख रुपए लेकर युवक को अवैध रूप से यूएस भेजने वाले दो एजेंटों पर एफआईआर – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में मालिक ने करवाए 32 करोड़ के हीरे चोरी: बीमा क्लेन पाने की साजिश में दो बेटों को भी किया शामिल, ड्राइवर से 10 लाख में हुई थी डील

Gujarat Desk

सुप्रीमकोर्ट ने कहा-सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होगी, उचित समय पर होगी सुनवाई

Karnavati 24 News

उदयपुर हिंसा – राजस्थान में इन्टरनेट सेवौएँ बंद करने का आदेश

Karnavati 24 News

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अप्रैल में करने जा रहे हैं सगाई, दिसंबर में बजेगा बैंड-बाजा, निकलेगी बारात!

Karnavati 24 News