Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशी पकड़े गए: 300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए, शहर के तीन इलाकों में पुलिस का एक्शन

अहमदाबाद18 दिन पहले

कॉपी लिंकअहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की। - Dainik Bhaskar

अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के तीन इलाकों से 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्धों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है।

2 जून की रात चलाए गए अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को क्राइम ब्रांच कैंपस में रखा गया है।

पूरे शहर में तलाशी अभियान

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि चंदोला इलाके में लगातार चल रहे अभियानों के कारण बड़ी संख्या में अवैध निवासी एक जगह टिकने से बच रहे हैं। वे पहचान बदलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, कामगार आवासों और व्यावसायिक स्थानों में रह रहे हैं। इसलिए पूरे शहर में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध प्रवासियों को पकड़ने की कार्रवाई लंबी चलने वाली है।

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की 5 तस्वीरें…

हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों में महिलाएं भी शामिल हैं।

हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों में महिलाएं भी शामिल हैं।

बड़ी संख्या में बच्चे भी हिरासत में लिए गए हैं।

बड़ी संख्या में बच्चे भी हिरासत में लिए गए हैं।

इन सभी को बसों में भरकर क्राइम ब्रांच ऑफिस कैंपस लाया गया।

इन सभी को बसों में भरकर क्राइम ब्रांच ऑफिस कैंपस लाया गया।

क्राइम ब्रांच कैंपस में सभी की गिनती की गई।

क्राइम ब्रांच कैंपस में सभी की गिनती की गई।

पुलिस इन सभी को केंद्रीय एजेंसियों को सौंपेगी।

पुलिस इन सभी को केंद्रीय एजेंसियों को सौंपेगी।

दलालों के जरिए अपनी कमाई बांग्लादेश भेजते थे

पूछताछ में कुछ बांग्लादेशियों ने कबूल किया है कि वे यहां कमाए गए पैसे बांग्लादेश में रहने वाले परिवार को कैश में भेजते थे। इसके लिए वे दलालों का सहारा लेते थे। पहले पैसे कोलकाता भेजे जाते थे, वहां से बांग्लादेश पहुंचते थे।

यह भी पता चला है कि कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी पैसे भेजे जा रहे थे। पुलिस इन दलालों की तलाश में जुटी है। साइबर क्राइम की टीमें भी मोबाइल से मिले एप्लीकेशंस की जांच कर रही हैं।

एक स्पा से भाग निकली संदिग्ध बांग्लादेशी लड़कियां।

एक स्पा से भाग निकली संदिग्ध बांग्लादेशी लड़कियां।

एक स्पा से लड़कियां खिड़कियों से कूदकर भाग निकलीं

क्राइम ब्रांच जेसीपी शरद सिंघल ने बताया कि जब टीमें ओधव इलाके के क्रिस्टल कॉम्प्लेक्स पहुंचीं तो कुछ स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी मच गई थी। जांच में पता चला कि कुछ स्पा सेंटरों में बांग्लादेशी लड़कियां काम कर रही थीं। पुलिस के पहुंचने से पहले स्पा मैनेजर फरार हो गया और स्पा सेंटर को बाहर से ताला लगा गया।

अंदर फंसी लड़कियों को दरवाजा तोड़कर निकालने की कोशिश की जा रही थी। तभी कुछ लड़कियां खिड़कियों से कूदकर फरार हो गईं। उन्हें भगाने के लिए नीचे खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने सीढ़ियां लगा दी थीं। इनमें से कुछ लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी मदद करने वालों की भी तलाश की जा रही है।

पिछले साल भी हुई थी अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले साल गुजरात पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम ने अवैध प्रवासियों और अवैध बस्तियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। विशेष रूप से चंडोला झील क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई थी। इस दौरान अहमदाबाद से 890 और सूरत से 134 बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 600 से ज्यादा के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

——————

अवैध बांग्लादेशियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

16 बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया:अहमदाबाद से हिरासत में लिए गए थे 52 नागरिक, महिलाओं से करवाई जा रही थी वेश्यावृत्ति

कुछ समय पहले अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा चलाए गए एक अभियान में 50 बांग्लादेशी नागरिकों और दो नाबालिगों सहित कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया था। ये सभी लोग भारतीय पहचान पत्रों के साथ यहां रह रहे थे। इतना ही नहीं, महिलाओं वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं। पूरी खबर पढ़े…

दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

रूस से चर्चा के बीच यूक्रेन को आया NATO से न्योता, उलटा न पड़ जाए ये दांव, जानें

Karnavati 24 News

हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद लोगों के बदल गए शौक: किसी को चाइनीज, किसी को करेले तो किसी को मिठाइयां आने लगी पसंद

Gujarat Desk

मोबाइल गेम की ID न देने पर बच्चे की हत्या: गुजरात के कच्छ का मामला, तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय किशोर का गला काट दिया – Gujarat News

Gujarat Desk

श्रद्धा कपूर के भाई ने ली थी ड्रग्स: सिद्धांत की मेडिकल रिपोर्ट आई पॉजिटिव, न्यायिक हिरासत में मांगेगी पुलिस

Karnavati 24 News

लगभग 200 दलालों ने सदस्यता छोड़ दी: दो वर्षों में स्टॉक निवेशकों की संख्या दोगुनी हो गई

Karnavati 24 News

આ 8 કંપનીઓ આપવા જઈ રહી છે ડિવિડન્ડની ભેટ, એક્સ-ડિવિડન્ડની તારીખ આ અઠવાડિયે