Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई: मध्यप्रदेश के इंदौर से अहमदाबाद आ रहे थे चार दोस्त, एक की मौके पर मौत; तीन गंभीर – Gujarat News

अहमदाबाद-इंदौर हाईवे परचांडियाल गांव के पास हुआ हादसा।

बीते रविवार को अहमदाबाद-इंदौर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां चांडियाल गांव के पास एक फुल स्पीड से आ रही कार एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार में पीछे बैठे एक दोस्त की मौके पर ही मौत गई,

.

दोस्त की दुकान के उद्घाटन में रहे थे रविवार को अहमदाबाद में रहने वाले पुष्पक यादव की सैटेलाइट इलाके में आइसक्रीम की दुकान का उद्घाटन हो रहा था। इसी मौके पर उनके चार दोस्त अजय, पुष्पक, रज्जू गौड़ और राहुल राजपूत इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकले थे। कार पुष्पक चला रहा था।

सुबह इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकले थे चारों दोस्त रविवार की सुबह इंदौर से निकले थे। दोपहर में इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर पहुंचते ही चंदियाल गांव के पास कार एक ट्रक के पीछे से जा टकराई। हादसे में अजय, राहुल और पुष्पक घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे राजू गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घायल दोस्त अहमदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने घायलो को कार से निकालकर 108 एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने घायलो को कार से निकालकर 108 एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया।

बाइक सवार भी घायल हुआ सीसीटीव फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक से टकराने से पहले कार एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लेती है। कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर जमीन पर गिर जाता है। बाइक चालक भी हॉस्पिटल में भर्ती है। कार चालक पुष्पक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुष्पक गंभीर चोटों के कारण अभी भी बेहोश है।

संबंधित पोस्ट

गैंगरेप पर अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस का विवादित पोस्टर/सलाह दी: रात की पार्टियों में नहीं जाना, रेप-गैंगरेप हो सकता है; आपत्ति के बाद हटाया

Gujarat Desk

एलोन मस्क का ट्विटर पर कब्जा आसान नहीं: बोर्ड की जहर की गोली योजना मस्क की ट्विटर खरीदने की योजना को हरा देगी

Karnavati 24 News

12वीं के छात्र गुजराती पुस्तकों में भगवद्गीता के पाठ पढ़ेंगे: कोर्स में श्रीमद्भगवद्गीता की व्याख्या करने वाले 2 अध्याय शामिल किए गए – Gujarat News

Gujarat Desk

गांधीनगर में पंजाब के स्टूडेंट ने किया सुसाइड: थर्ड ईयर के लॉ स्टूडेंट ने हॉस्टल के रूम में लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिला – Gujarat News

Gujarat Desk

‘कठिन वैश्विक परिस्थितियों में भारत ने खाद्य मुद्रास्फीति को बहुत अच्छे से प्रबंधित किया’

एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला सोलह श्रृंगार में दिखीं बेहद खूबसूरत, फैंस बोले ऐश्वर्या राय को दे रही हैं टक्कर

Admin