Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या: 8वीं क्लास के स्टूडेंट ने बॉक्स कटर से किया था हमला, दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

Hindi NewsNationalAhmedabad School Protest Photos; 10th Student Murder Case Update | Bajrang Dal

अहमदाबाद37 मिनट पहले

कॉपी लिंकशहर के मणिनगर और इसनपुर इलाके में दुकानें बंद करवाते हुए लोग। - Dainik Bhaskar

शहर के मणिनगर और इसनपुर इलाके में दुकानें बंद करवाते हुए लोग।

गुजरात के अहमदाबाद में सेवेंथ डे स्कूल में 10वां के एक छात्र ने क्लास के एक स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर की है। घायल स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है।

युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मणिनगर और आसपास के इलाकों में बंद का ऐलान किया है। इसके चलते पूरे मणिनगर, खोखरा, इसनपुर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सेवेंथ डे स्कूल के बाहर भी पुलिस का पहरा है।

विरोध में सिंधी मार्केट बुधवार शाम से ही पूरी तरह से बंद है। आज मणिनगर, खोखरा, इसनपुर इलाकों के लगभग 200 स्कूल बंद में शामिल हुए हैं। वहीं, सेवेंथ डे स्कूल ने सुरक्षा कारणों से स्कूल को अगले कुछ दिनों तक बंद रखने का फैसला किया है।

अहमदाबाद में आज बंद और प्रदर्शन की 3 तस्वीरें…

मणिनगर में मार्केट पूरी तरह से बंद हैं।

मणिनगर में मार्केट पूरी तरह से बंद हैं।

सेवेंथ डे स्कूल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सेवेंथ डे स्कूल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इसनपुर में भी व्यापारियों ने मार्केट बंद रखे हैं।

इसनपुर में भी व्यापारियों ने मार्केट बंद रखे हैं।

आरोपी स्टूडेंट की फाइल फोटो।

आरोपी स्टूडेंट की फाइल फोटो।

दोनों स्टूडेंट के बीच थी पुरानी रंजिश खोखरा पुलिस के मुताबि पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले इन स्टूडेंट्स के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी छात्र ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होते ही नयन सिंधी पर बॉक्स कटर से हमला कर दिया था।

आरोपी की चैट हुई वायरल हत्या के बाद आरोपी छात्र की एक दोस्त से हुई चैट सामने आई है। चैट में सामने वाला साथी कहता है कि तूने चाकू मारा था। वो मर गया है। चाकू नहीं मारना चाहिए था। इस पर आरोपी स्टूडेंट ने जवाब दिया- छोड़ न, अब जो होएगा वो होएगा। इस पर सामने वाला साथी कहता है- अपना ध्यान रखना, तू अंडरग्राउंड हो जा और ये चैट डिलीट कर देना।

प्रिंसिपल समेत पूरे स्टाफ को पीटा हत्या की वारदात से गुस्साए सिंधी समुदाय के लोग, बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही करीब 2000 लोगों की भीड़ ने पहले तो स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद रेलिंग कूदकर स्कूल के अंदिर दाखिल हो गए।

अंदर घुसते ही लोगों ने गार्ड, बस ड्राइवर्स को पीटना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पार्किंग में खड़ी बसों, कारों और दोपहिया वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों को भी जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें स्कूल पहुंची। लेकिन, लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिसकर्मियों के सामने ही पूरे स्टाफ को पीटते रहे।

सूचना मिलते ही मणिनगर विधायक, डीसीपी बलदेव देसाई और एसीपी स्कूल पहुंचे। बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाए। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

बुधवार को हुए हंगामे की 5 तस्वीरें…

अहमदाबाद के सेवेंथ डे स्कूल के स्टाफ को पीटते लोग।

अहमदाबाद के सेवेंथ डे स्कूल के स्टाफ को पीटते लोग।

पुलिस ने बाहर इकट्ठे हुए लोगों को स्कूल में घुसने से रोका।

पुलिस ने बाहर इकट्ठे हुए लोगों को स्कूल में घुसने से रोका।

प्रदर्शन कर रहे जबरदस्ती स्कूल में दाखिल हो गए ।

प्रदर्शन कर रहे जबरदस्ती स्कूल में दाखिल हो गए ।

स्कूल स्टाफ की गाड़ियों और स्कूल बसों में जमकर तोड़फोड़ की गई।

स्कूल स्टाफ की गाड़ियों और स्कूल बसों में जमकर तोड़फोड़ की गई।

पुलिस एक कर्मचारी को बचाकर ले जाने लगी, तब भी लोग उससे मारपीट करते रहे।

पुलिस एक कर्मचारी को बचाकर ले जाने लगी, तब भी लोग उससे मारपीट करते रहे।

———————————–

क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मनीषा की डेडबॉडी दिल्ली भेजी गई:तीसरी बार AIIMS में पोस्टमॉर्टम होगा

हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसका राज अब CBI खोलेगी। सरकार ने मनीषा डेथ मिस्ट्री की जांच CBI को सौंपने का ऐलान कर दिया है। CM नायब सैनी ने कहा कि परिवार की मांग पर जांच CBI को सौंपी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें..

भोपाल में बी.टेक छात्र की सरेराह चाकू मारकर हत्या:ड्यूटी से लौटते समय हमलावरों ने किया वार

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में सरेराह बी.टेक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर रात की है। शुक्रवार की सुबह घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बिलखिरिया पुलिस ने हत्या कायम कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

PM मोदी के रिलायंस ग्रुप के ‘वनतारा’ में 7 घंटे: शावकों को खाना खिलाया; चिम्पांजी, हाथी, जिराफ, डॉल्फिन के साथ बिताए पल – Gujarat News

Gujarat Desk

Small Business Ideas- आपके हाथ में बैलेंस है तो 3 लाख रुपए महीने कमा सकते है

Admin

ताजमहल देखने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़: सेल्फी के लिए उमड़ा पर्यटकों का सिंपल अंदाज, इतिहास जानने में दिखाई दिलचस्पी

Karnavati 24 News

पहली बार बेटी पैदा करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मैं अपनी इच्छाएं और डर उस पर कभी नहीं थोपूंगी

Karnavati 24 News

सूरत में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम: रेलवे ट्रैक पर रखी थी 7 फीट की लोहे की रॉड, चालक ने ब्रेक लगाकर हादसा टाला – Gujarat News

Gujarat Desk

बाइडन यूक्रेन के राजदूत के तौर पर ब्रिजेट ब्रिंक को कर सकते हैं नामित

Karnavati 24 News