Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद: कुत्ते के हमले में 4-महीने की बच्ची की मौत: फोन पर बात कर रही थी मालकिन, हाथ से पट्टा छूटते ही बच्ची पर टूट पड़ा डॉग

अहमदाबाद4 दिन पहले

कॉपी लिंकबच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

अहमदाबाद में सोमवार की रात एक पालतू कुत्ते ने 4 महीने की बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, कुत्ते के हमले में बच्ची की मौसी भी घायल हो गई है।

पट्टा छूटते ही बच्ची और उसकी बुआ पर टूट पड़ा हाथीजन सर्किल पर स्थित राधे रेसीडेंसी में रहने वाले प्रतीक डाभी की 4 महीने की बेटी ऋषिका को उनकी बहन गोद में लेकर बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला रोटविलर नस्ल के कु्त्ते को घुमाने निकली थी। महिला फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसके हाथ से कुत्ते का पट्टा छूट गया। पट्टा छूटते ही कुत्ता ऋषिका और उसकी बुआ पर टूट पड़ा।

हमले के दौरान बच्ची बुआ की गोद से जमीन पर गिर जाती है और कुत्ता उस पर बुरी तरह हमला कर देता है। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुत्ते के अटैक के बाद भगदड़ मच जाती है।

सोसायटी के लोगों में गुस्सा इस मामले में विवेकानंद नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। बच्ची की मौत से सोसायटी के लोगों में काफी गुस्सा है। साथ ही, सोसाइटी के सदस्यों ने पुलिस को एक आवेदन देकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोसायटी में ही रहने वाली हिनाबेन ने बताया कि यह कुत्ता एक बार उन्हें भी काट चुका है। कुत्ते से सोसायटी के पूरे लोग परेशान हैं। इसका मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन कोई जरूरी कदम नहीं उठाया गया।

विवेकानंद नगर पुलिस स्टेशन में मौजूद बच्ची के परिवार वाले।

विवेकानंद नगर पुलिस स्टेशन में मौजूद बच्ची के परिवार वाले।

मालिक को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ऋषिका के मामा राजूभाई ने बताया कि उनके अनुसार इस पालतू कुत्ते के मालिक के पास किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं है और सोसायटी में करीब तीसरी-चौथी बार ऐसी घटना हुई है। इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि इस कुत्ते के मालिक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मूल रूप से जर्मन रोटवीलर खतरनाक कुत्तों की नस्ल में से एक है।

मूल रूप से जर्मन रोटवीलर खतरनाक कुत्तों की नस्ल में से एक है।

कुत्ते को हिरासत में लेगा नगर निगम अहमदाबाद नगर निगम के सीएनसीडी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मालिक ने कुत्ते का निगम में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। इसलिए सीएनसीडी विभाग ने भी कुत्ते के मालिक के खिलाफ स्थानीय थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही विभाग कुत्ते को हिरासत में लेगा। कुत्ते को दानीलीमड़ा के वेलनेस सेंटर में रखा जाएगा और उसकी स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्तों का हमला:स्थानीय लोगों ने बचाई जान, घटना सीसीटीवी में कैद

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जुलहटी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, यह घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

गुजरात में 10 अप्रैल तक बेमौसम बारिश की संभावना: तटीय इलाकों में 40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गरज के साथ बारिश की संभावना – Gujarat News

Gujarat Desk

अमेरिका से लौटी एक महिला ने सुनाई दास्तां: डिटेंशन सेंटर में हमें सोने नहीं देते थे, मुझे और बच्चों को पति से अलग कर दिया गया था – Gujarat News

Gujarat Desk

FATF की ग्रे लिस्ट में रहेगा PAK: फाइनेंशियल टास्क फोर्स का कहना- टेरर फाइनेंस पर सख्त कार्रवाई जरूरी, ऑन-साइट वेरिफिकेशन करेगी

Karnavati 24 News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उदघाटन ।

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन: महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे – Gujarat News

Gujarat Desk

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: पुतिन को घेरने के लिए नाटो का बड़ा दांव, स्वीडन और फिनलैंड को मिलेगी फास्ट-ट्रैक सदस्यता

Karnavati 24 News