Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

अलवर में 32 साल के युवक ने सुसाइड किया :

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदोली निवासी 32 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगा सुसाइड कर लिया। मृतक के तीन भाई पुलिस में नौकरी करते हैं। वह खुद घर संभालता था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने बताया कि चांदोली निवासी राजपाल बैरवा का 5 साल पहले विवाह हुआ था। जिसके एक बेटी भी हैं। जिसने मंगलवार को घर के अंदर ही फांसी लगा ली। परिजनों को पता लगते ही अस्पताल लेकर आए। लेकिन, उसकी मौत हो गई। बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

मृतक के तीन भाई पुलिस में
मृतक राजपाल जाटव का एक भाई गिर्राज जाटव कोतवाली थाने में कांस्टेबल है। दूसरा भाई प्रदीप जाटव थानागाजी में कॉन्स्टेबल है। वहीं तीसरा भाई नंदलाल ट्रैफिक में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। राजपाल कोई कार्य नहीं कर रहा था। पोस्टमार्टम के समय सदर थाना एसएचओ दिनेश कुमार, कोतवाली थाना अधिकारी राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं परिजन मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

Best No-deposit On line goldbet casino promo codes 2026 Pokies Local casino Also offers

Melhores cassinos online pressuroso Brasil: top 24 opções em 2025

Casino tillsamman casino Betser kr100 gratissnurr Svensk perso Licens 2025: Fullbordad Förtecknin

Beste Angeschlossen Kasino Tagesordnungspunkt Bestes apple pay Casino Online Casinos 2026

9 Containers of Silver Slot Βιντεοπαιχνίδι Βιβλίο Τζάκποτ Urban area Canada

A reputation well versed regarding the worlds out of on line sports betting and you will dream leagues