Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीय पहुंचे भारत: इनमें 33 लोग गुजरात के, अमृतसर से ट्रेन से कल पहुंचेंगे अहमदाबाद – Gujarat News

डिपोर्ट किए भारतीयों की वापसी से पहले भारी संख्या में पुलिस और अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। दोपहर करीब ढाई बजे तक US मिलिट्री का विमान C-17 इन्हें लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के एयरबेस पर लैंड करेगा। यह फ्लाइट मंगलवार दोपहर को सैन एंटोनियो से रवाना हुई। इन लोगों में 33

.

8 से 10 साल के बच्चे भी शामिल डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों को डिपोर्ट करने के आदेश दिए थे। इस लिस्ट में हरियाणा के 33 और पंजाब के 30 और चंडीगढ़ के 2 लोग हैं। इसके अलावा कुछ परिवार भी हैं। जिनमें 8 से 10 साल के बच्चे भी हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर सुरक्षा में लगे अधिकारियों के मुताबिक इनमें कोई कुख्यात अपराधी नहीं है।

एयरफोर्स के एयरबेस की ओर जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। यहीं से डिपोर्ट लोग बाहर लाए जाएंगे।

एयरफोर्स के एयरबेस की ओर जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। यहीं से डिपोर्ट लोग बाहर लाए जाएंगे।

कस्टम प्रक्रिया के बाद पंजाब पुलिस को सौंपें जाएंगे लोग वहीं एयरपोर्ट के अंदर और बाहर पंजाब पुलिस व CISF के जवानों को तैनात किया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से कुछ बसें भी एयरपोर्ट परिसर में खड़ी की गई हैं, जिनसे डिपोर्ट किए भारतीयों को उनके घरों की तरफ रवाना किया जाएगा। सुरक्षा में लगे अधिकारियों के मुताबिक, उचित दस्तावेज न होने से डिपोर्ट किए भारतीयों को इमिग्रेशन और कस्टम प्रक्रिया के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

अमेरिका से 33 गुजराती भी वापस आए अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे इन भारतीयों में गुजरात के 33 लोग भी शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक मेहसाणा और गांधीनगर से 12-12 लोग, सूरत से 4, अहमदाबाद से 2 तथा खेड़ा, वडोदरा और पाटन से 1-1 लोग शामिल हैं। सभी अमृतसर से कल ट्रेन द्वारा अहमदाबाद पहुंचेंगे।

संबंधित पोस्ट

स्वामी बोले- सुभाष चंद्र बोस की हत्या की गई थी: कहा- सरकार ने देश की जनता से असली सच छिपाया, PM मोदी ने भी जांच नहीं करवाई – Gujarat News

Gujarat Desk

KGF Chapter 2 Collection : रॉकी भाई को फैंस ने दी ईद, बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ‘दंगल’ भी होगी पीछे

Karnavati 24 News

Adani… Block પછી હવે આ કંપની પર હિંડનબર્ગનો કહેર, ઘટસ્ફોટના કારણે 20% સ્ટોક તૂટ્યા

Admin

ख्याति हॉस्पिटल कांड में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल: 105 लोगों के बयान दर्ज 34 बैंक अकाउंट की डिटेल ली, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्माता को आया गंभीर दिल का दौरा, वेंटिलेटर पर रखा गया

Admin

असावरा-इंदौर वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी: डूंगरपुर-उदयपुर के बीच कोच पर मारे पत्थर, 3 यात्रियों को चोट लगी, दो नाबालिगों को डिटेन किया – Udaipur News

Gujarat Desk