Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
टैकनोलजी

अमेज़न पर धांसू ऑफर! OPPO के 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट, नई कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

Oppo Fantastic Days Amazon Sale Offer: क्या आप अपने लिए या अपने किसी जानने वाले के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं? अगर आपका जवाब हां है तो हमारे पास आपके लिए एक ऐसे शानदार ऑफर की जानकारी है, जिसे जानकर आप बेहद खुश होंगे। आपके पसंदीदा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Oppo Fantastic Days नाम की सेल चल रही है, जिसमें आपको Oppo के सभी स्मार्टफोन बेहद सस्ते में मिल जाएंगे। आइए नजर डालते हैं इस सेल में शामिल ऑफर्स में से एक पर।

Oppo F21 Pro 5G पर तुरंत छूट पाएं
हम यहां Oppo F21 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर्स की बात कर रहे हैं। ओप्पो के इस स्मार्टफोन को हाल ही में 31,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 5G फोन 16% की छूट के बाद Amazon सेल में 26,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर आप इसे खरीदते समय बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह आप इस फोन को 25,499 रुपये में खरीद पाएंगे।

एक्सचेंज ऑफर कर देगा चार चांद
Oppo Fantastic Days सेल में शामिल Oppo F21 Pro 5G की इस डील में एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसे आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदकर 10,650 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अगर आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिलता है तो ओप्पो के इस 5जी स्मार्टफोन की कीमत आपके लिए 14,849 रुपये होगी। इस तरह 31,999 रुपये के इस स्मार्टफोन को आप आधे से भी कम कीमत में Amazon से घर ले जा सकेंगे.

ओप्पो F21 प्रो 5G की विशेषताएं
हाल ही में लॉन्च हुए Oppo F21 Pro 5G में आपको 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 2400 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा। 5जी सेवाओं वाला यह स्मार्टफोन बेहद पतला है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें आपको 64MP का मेन सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलेगा। 16MP के फ्रंट कैमरे से लैस यह स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 8GB रैम के साथ आपको 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Oppo के स्मार्टफोन्स पर चलने वाली यह सेल Amazon पर 16 मई तक लाइव रहेगी.

संबंधित पोस्ट

ऐप्पल आईफोन और आईपैड में ये सेटिंग करने के बाद कोई नहीं देख पाएगा आपके फोटो और वीडियो

Karnavati 24 News

Nokia G22: બજેટ સ્માર્ટફોન લોન્ચ, 5050mAh પાવરફુલ બેટરી સાથે મળશે બેસ્ટ ફીચર્સ

Admin

विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए पुणे में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का किया आयोजित

Admin

स्मार्टवॉच स्वास्थ्य के लिए खतरा: विकिरण के कारण सिरदर्द और नींद में खलल, मूड स्विंग्स

Karnavati 24 News

એરટેલનો મજબૂત પ્લાન, 299 રૂપિયામાં 12 મહિના માટે 2 સિમ, કૉલ્સ, ડેટા અને એસએમએસ રહેશે ફ્રીમાં એક્ટિવ

Karnavati 24 News

Infinix का नया फोन: कल लॉन्च होगा Infinix Hot 11 2022, मिलेगा 5000mAh बैटरी और डिस्प्ले के साथ शानदार प्रोसेसर

Karnavati 24 News