Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अमरेली में मंगेतर के प्रेमी ने की दूल्हे की हत्या: शादी के एक दिन पहले बुलाकर चाकू मारा, इंस्टाग्राम पर पहले भी दे चुका था धमकी – Gujarat News

आरोपी ने पहले भी दी थी धमकी, लेकिन मृतक ने नजरअंदाज कर दिया।

अमरेली जिले में मीठापुर गांव के मकवाणा परिवार के घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया। घर में शादी के लिए पंडाल सजाया गया था। विशाल की शादी के ढोल बज रहे थे। सभी कार्य रितिरिवाज के तहत हो रहे थे। तभी विशाल की उसकी मंगेतर के प्रेमी ने चाकू मारकर हत्य

.

घटना की जानकारी पाते ही मकवाणा परिवार के घर में शहनाई के स्वर मौत के मातम में तब्दील हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि पहले भी विशाल को मंगेतर के प्रेमी ने धमकी दी थी, लेकिन विशाल ने उसे नजरअंदाज किया था। जो उसे मौत तक लेकर गई।

मृतक विशाल मकवाणा की फाइल फोटो।

मृतक विशाल मकवाणा की फाइल फोटो।

युवती की शादी से नाराज था प्रेमी शोएब अमरेली जिले के धारी तालुका के मीठापुर गांव के विशाल मकवाणा की सगाई तय हुई थी। 22 फरवरी को शादी होने थी लेकिन विशाल की मंगेतर का प्रेमी शोएब संग प्रेम संबंध था। शोएब को शादी मंजूर नहीं थी। शोएब ने विशाल को पहले भी इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसे विशाल ने नजरअंदाज कर दिया था।

गुरुवार की शाम शोएब ने विशाल को दलखाणिया के पास मिलने के लिए बुलाया था। विशाल मौके पर पहुंचा जहां शोएब का दोस्त भी था। मामूली बातचीत में शोएब चाकू से विशाल पर वार करके दोनों भाग गए। दूसरी ओर विशाल की हत्या की सूचना मकवाणा परिवार को मिलते ही घर पर मातम छा गया।

परिवार में शादी का माहौल मातम में बदल गया।

परिवार में शादी का माहौल मातम में बदल गया।

संबंधित पोस्ट

2022 में गूगल पर सबसे अधिक खोजे गए एशियाई: भारतीय कलाकारों में कैटरीना कैफ शीर्ष पर।

Admin

ज़ी न्यूज़ के रोहित रंजन को राहुल गांधी का मिसलीडिंग वीडियो प्रसारित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया

Karnavati 24 News

एलोन मस्क ने मंगल ग्रह पर मीडिया टाइकून से बात की, जन्म दर, लेकिन ट्विटर नहीं

Karnavati 24 News

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: केवडिया में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे, परेड निकलेगी; 10 झांकिया, 9 हजार मेहमान

Gujarat Desk

अहमदाबाद में 10वीं की स्टूडेंट चौथी मंजिल से कूदी: क्लास से बाहर आई तो सहेलियों ने रोका, एक ने हाथ पकड़ा तो हाथ छुड़ाकर छलांग लगा दी

Gujarat Desk

कौन हैं खूबसूरत पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी, जिन्हें ‘गिकतर’ से हुआ प्यार सम्राट?

Admin