Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अभय चौटाला पर गुजरात कैडर के रिटायर्ड IPS का यू-टर्न: बोले-मैंने नहीं कहा कि उन्होंने छित्तर मारे थे; वह अच्छे राजनेता है, अनजाने में बोला – Haryana News

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला पर दिए गए बयान पर गुजरात कैडर के रिटायर्ड आईपीएस राम सिंह यादव ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी कर कहा है कि उन्होंने ये कभी नहीं कहा था कि उनको चौधरी

.

यादव ने अपने बयान को लेकर उठे विवाद पर विस्तृत सफाई देते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत संदर्भ में समझा गया, जबकि न उनकी नीयत किसी को बदनाम करने की थी और न ही किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा बनने की।

गुजरात कैडर के रिटायर्ड आईपीएस राम सिंह यादव पत्नी अनुपमा यादव के साथ।

गुजरात कैडर के रिटायर्ड आईपीएस राम सिंह यादव पत्नी अनुपमा यादव के साथ।

जूते वाले शब्द पर भी बोले पूर्व आईपीएस

पूर्व आईपीएस ने साफ कहा कि चौटाला साहब उनके लिए सम्मानित नेता हैं और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वे दिल से माफी मांगते हैं। यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘जूते वाले’ जैसे शब्द का अर्थ न तो हमला था और न ही किसी तरह की बेइज्जती, बल्कि यह अनजाने में बोला गया वाक्य था, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

साथ ही उन्होंने चौटाला साहब के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा कामना करते हैं कि वे सफल, मजबूत और जनता के लिए और अधिक प्रभावशाली नेता बनकर उभरें।

4 प्वाइंट में समझिए क्या है पूरा मामला….

1. जूते मारने का आरोप लगाया: 1988 बैच के आईपीएस रहे रामसिंह यादव ने अभय चौटाला के खिलाफ उन्हें 39 जूते मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप एक पॉडकॉस्ट इंटरव्यू में लगाया है। इंटरव्यू में अभय चौटाला पर आरोप लगाने के बाद मामला गरमा गया है।

2. अजय को राजस्थान से गिरफ्तारी का दावा: रामसिंह यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि भजनलाल सरकार के समय वे अजय चौटाला को राजस्थान से पकड़ कर लाए थे। रेल की पटरी उखाड़ने के केस में ऐसा हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए।

3. अभय चौटाला ने खारिज किया दावा: इनेलो सुप्रीमो ने इंटरव्यू के तुरंत बाद उनका दावा खारिज करते हुए कहा कि उनका दावा पूर्णतया उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया है। इसलिए वे रामसिंह यादव को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस देंगे।

4. पूर्व आईपीएस को बताया भ्रष्ट: अनुपमा का दावा है कि अजय और अभय ने उनके पति व उन्हें भ्रष्ट बताया है। उन्हें खुद भी भ्रष्टाचार के केस में डिसमिस हुआ बताया है। जिसके कारण उसकी मानहानि हुई है।

अनुपमा यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट।

अनुपमा यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट।

पति के समर्थन में आई अनुपमा यादव

पूर्व आईपीएस यादव के समर्थन में उनकी पत्नी अनुपमा यादव खुलकर सामने आ गई थीं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर पति के समर्थन में और चौटाला ब्रदर्स के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। चौटाला फैमिली को टारगेट करते हुए वे हर रोज 5 से 6 पोस्ट कर रही हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रहीं अनुपमा यादव ने अब घोषणा कर दी है कि वे भी चौटाला ब्रदर्स के खिलाफ मानहानि का दावा करने जा रही हैं।

ये दावा कितने करोड़ का होगा, यह कोर्ट की व्यवस्था होने के बाद तय किया जाएगा। क्योंकि अभी उनके पास इतनी बड़ी अमाउंट नहीं है। जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर फंडिंग करने के लिए भी पोस्ट किया है।

संबंधित पोस्ट

सूरत में गैंगस्टर्स के मकानों पर चला बुलडोजर: राहुल अपार्टमेंट’ गैंग के डॉन की पत्नी बोली- ‘कोई भड़काएगा तो मर्डर होगा’ – Gujarat News

Gujarat Desk

भरूच मल्टीप्लेक्स में पर्दा फाड़ा, ‘छावा’ फिल्म चल रही थी: युवक संभाजी महाराज के साथ हुई क्रूरता से गुस्सा हो उठा, महिलाकर्मी को भी पीटा – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के लुटेरे दूल्हे को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा: कुंवारा हूं कहकर 4 शादियां की; टीचर के 44 लाख कैश-जेवर, मोबाइल लेकर भागा था – Chhattisgarh News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में व्हेल मछली की उल्टी बेचने वाले पकड़ाए: कचरा बीनने वाले को मिली थी 2904 ग्राम एम्बरग्रीस, 2.90 करोड़ है कीमत

Gujarat Desk

गुजरात में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आज: 8,326 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंचायत सदस्य चुने जाएंगे, काउंटिंग 25 जून को

Gujarat Desk

अहमदाबाद में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स-2025: 8 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगी एंट्री, 5000 से 50 हजार तक का होगा एंट्री टिकट – Gujarat News

Gujarat Desk