Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से भरा नामांकन

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले कहा कि ये ‘नॉमिनेशन’ (नामांकन) एक ‘मिशन’ है क्योंकि ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। सोमवार को ‘समाजवादी विजय रथ’ से मैनपुरी रवाना होने की तस्वीर के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लेंhellip; नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी। जय हिन्द!!!”

 

सपा ने अखिलेश यादव को मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं। बाद में ‘समाजवादी विजय रथ’ में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, “मैं सबसे पहले धन्यवाद देना चाहता हूं मैनपुरी की जनता का और यहां के संगठन के लोगों को, जिन्होंने मौका दिया है कि आज मैं चुनाव के लिए करहल क्षेत्र से नॉमिनेशन करने जा रहा हूं।” उन्होंने कहा, “ये क्षेत्र बिल्कुल घर के पास का क्षेत्र है, घर है, नेताजी का और समाजवादी पार्टी का यहां से बहुत पुराना रिश्ता रहा है और यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर एक सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है, मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में जो नकारात्मक राजनीति करते हैं, उत्तर प्रदेश से उनको जनता हटाएगी।”

यादव ने अपनी भावुक अपील में कहा, “यह चुनाव जनता पर छोड़ता हूं, क्योंकि मुझे और जगह जाना है, इसलिए मेरी जनता से अपील है कि समाजवादी पार्टी को न केवल करहल से बल्कि हर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मौका दें, सपा विकास, खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर प्रदेश को ले जाएगी।”

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य मंत्री की स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी: गुजरात पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने जल्द हड़ताल खत्म नहीं की तो कार्रवाई होगी – Gujarat News

Gujarat Desk

भाजपा को अपने रैंकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की व्याख्या करनी चाहिए: जेकेपीसीसी

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में महिला ने पांचवीं मंजिल से कूदकर बचाई जान: नीचे खड़े लोगों ने चादर-गद्दों से बचाई जान, बिल्डिंग की दो मंजिलों में लगी थी आग

Gujarat Desk

म्यांमार में चाइनीज माफिया कैंप का VIDEO: साइबर फ्रॉड के लिए यहीं भारतीयों समेत देश-विदेश के युवकों को बनाया गया बंधक

Gujarat Desk

सूरत सरकारी हॉस्पिटल में आसाराम की पूजा-आरती हुई: शिशु रोग विभाग की डॉक्टर समेत स्टाफ शामिल हुआ; सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड को सजा

Gujarat Desk

अहमदाबाद में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स-2025: 8 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगी एंट्री, 5000 से 50 हजार तक का होगा एंट्री टिकट – Gujarat News

Gujarat Desk