Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

सोनू निगम जन्मदिन : एक समय शादियों में गाना गाने जाते थे आज हैं सबसे महंगे गायको में एक

बॉलीवुड में प्रतिभा की कमी नही है लेकिन कुछ हुनर ऐसे हैं जिनकी चमक साल बीतने पर फीकी नहीं पड़ती बल्कि और भी बढ़ती जाती है और ऐसे ही एक दिग्गज गायक हैं सोनू निगम जिनकी मीठी आवाज का हर कोई दीवाना है। संगीत की दुनिया के बादशाह सोनू निगम आज 49वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानते हैं उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें।

आज सोनू निगम की गिनती भले ही बॉलीवुड के बड़े गायकों में होती है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो शादियों में गाया करते थे। चार साल की उम्र से सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और शादियों में गाना गाने लगे थे। सोनू के पिता भी मधुर आवाज के धनी हैं।

18 साल की उम्र में सोनू निगम के पिता अपने बेटे को लेकर मुंबई पहुंचे। यहीं से सोनू अपने बॉलीवुड सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने में जुट गए। सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया है। सोनू निगम की प्रतिभा को टी सीरीज ने पहचाना था और उनके गाये गानों का एलबम ‘रफी की यादें’ नाम से निकाला, इसके बाद करीब 5 साल तक प्लेबैक सिंगर बनने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया।

सोनू के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें ‘सारेगामा’ शो होस्ट करने का मौका मिला। साल 1995 में ये शो प्रसारित हुआ, इसके बाद उनकी मुलाकात टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुई और गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म ‘बेवफा सनम’ में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ जबरदस्त हिट हुआ। 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ में उनका गाया गाना ‘संदेसे आते हैं’ सुपरहिट हुआ था। यह वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया।

सोनू निगम देश के सबसे अमीर गायकों में से एक हैं,वह कई लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर के मालिक हैं। सोनू देश विदेश में कॉन्सर्ट के लिए 10 से 15 लाख तक चार्ज करते हैं। इसके अलावाएक गाने के लिए वह करीब 5 करोड़ फीस लेते हैं।

संबंधित पोस्ट

प्रेग्नेंट भारती सिंह बोलीं- मैं भी Pushpa, बच्चा हो जाए लेकिन रुकेगा नहीं, हर्ष बोले- अगले साल और एक देगा

Karnavati 24 News

मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत: 100 की स्पीड में थी गाड़ी, रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिरी इनोवा – Muzaffarnagar News

Gujarat Desk

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं: स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी

Gujarat Desk

2036 ओलंपिक के लिए गांधीनगर में विश्व विशेषज्ञों का मंथन: अहमदाबाद के साथ पुणे, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु जैसे शहरों में भी हो सकता है ओलिंपिक – Gujarat News

Gujarat Desk

विक्की कौशल DJ बन गोविंदा नाम मेरा के सेट पर क्रू का किया मनोरंजन

Admin

74 साल की हुईं जया बच्चन: 15 साल में बनी एक्ट्रेस, अमिताभ से एक शर्त पर शादी और 17 साल फिल्मों से दूर रहीं, फिर राजनीति में आया कदम

Karnavati 24 News