Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

यह 1 फूल देगा चेहरे को तुरंत चमक, घर पर ही करें फेशियल

आज हर कोई खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरीके का उपाय करता है. इतना ही नहीं महंगी क्रीम का भी इस्तेमाल करता है. लेकिन अगर आप अपने चेहरे में ताजगी लाना चाहते हैं, दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप घर पर ही गुड़हल के फूल से फेशियल कर सकते हैं. इस फूल को जमाएका के नाम से भी जाना जाता है. एक ओर जहां ये फूल देखने में बहुत सुंदर और नाजुक होता है वहीं कई तरह से फायदेमंद भी.

स्टेप 1
सबसे पहले गुड़हल के फूल को रात भर पानी में भिगो दें. रात भर भीगने के बाद सुबह पानी और फूल को अलग कर लें. अब इस पानी में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. यह पानी क्लीनिंग के तरह काम करेगा.

स्टेप-2
अब भीगे हुए गुड़हल के फूल का पेस्ट बना लें. इस पेस्ट में एलोवेरा जेल और एक छोटा चम्मच चीनी मिलाएं. इस पेस्ट आपके चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करेगा और मृत त्वचा को हटाने में मदद करेगा. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें.

स्टेप-3
तीसरा चरण है फेस मास्क, उसके लिए आपको गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाना है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. यह फेस पैक चेहरे को हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक चमक देता है.

संबंधित पोस्ट

डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सिन को कोवैक्स कार्यक्रम से हटाया: भारत बायोटेक ने कहा- हमारा टीका सुरक्षित और प्रभावी है; जिन लोगों को लगाया गया है उनके प्रमाण पत्र भी मान्य हैं।

Karnavati 24 News

सर्दियों में ज़रूर खाएं मेथी और गोंद के लडडू। जाने रेसिपी।

Admin

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा व उपायुक्त विक्रम सिंह ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का जायजा

Admin

Self Control : पहलू जो आत्म नियंत्रण में स्वयं को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं

Karnavati 24 News

एमपी का एक ऐसा मन्दिर जहां हरसिद्धि देवी मां की मूर्ति दिन में तीन बार रुप बदलती हैं।

 जानें आपके हार्ट के लिए ठंड में साग हो सकता है कितना फायदेमंद

Karnavati 24 News