Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जाने वाली चयन परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाने के सम्बन्ध में सभी जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित परीक्षाओं में से दिसम्बर माह में पुलिस आरक्षी, आईआरबी एवं अग्निशामक की परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता से कराने हेतु फुल प्रूफ प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को प्रश्न प़त्रों को रखने हेतु डबल लॉक सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों के लिए भी वीडियोग्राफी हेतु सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्रों में किसी भी प्रकार की कलाई में पहनने वाली घड़ी (स्मार्ट वॉच), मोबाइल फोन एवं गैजेट्स को पूर्णतः प्रतिबन्धित रखा जाए। समय देखने हेतु परीक्षा केन्द्रों में घड़ी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों के मोबाइल एवं घड़ी रखने हेतु उचित व्यवस्था रखी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा का आयोजन जनपद स्तर पर समग्र तौर पर जिलाधिकारी की देखरेख में सम्पादित किया जाए और आयोग के सहयोग के लिए प्रत्येक जनपद में नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए। मुख्य सचिव ने आयोग द्वारा भी भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों में Allowed and Not Allowed की पूरी लिस्ट का प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा परीक्षाओं में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु ऑनलाईन ट्रेनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दिसम्बर माह में होने वाली परीक्षा में स्नो फॉल और मार्ग अवरूद्ध होने के कारण कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे इसके लिए परीक्षा केन्द्रों के चयन में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने परीक्षा के समय में परिवर्तन कर परीक्षा का समय 10.00 बजे से 12.00 बजे को बढ़ाकर प्रातः 11.00 बजे से 01.00 बजे किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को कोचिंग सेंटर्स की गतिविधियों पर भी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नकल आदि की गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार, सचिव श्री शैलेश बगोली सहित अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भावनगर से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव से पहले पड़ा दिल का दौरा

Admin

फर्जी समाजवादी किसानों को मिलने वाले लाभ रोक देंगे, उन्हें वोट न दे: मोदी

Karnavati 24 News

भाजपा हाईकमान ने सीएम धामी, स्पीकर ऋतु खंडूरी और अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को किया दिल्ली तलब।

Admin

सीएम धामी ने तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया।

कर्नाटक चुनाव में टिकट से वंचित, ‘अपमानित’ जगदीश शेट्टार ने छोड़ी बीजेपी

Admin

लालू को ललकार सिन्हा ने सियासत में बनाई थी पहचान : पटना से मंत्री के तौर पर चुनाव लड़ने आए लालू ने गुजराल को पंजाब से बुलाया था

Karnavati 24 News