Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

फरीदाबाद: रेहड़ी पटरी वालों से करता था हफ्ता वसूली, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 30 जनवरी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने मुजेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक पर रेहड़ी पटरी लगाने वालों से हफ्ता वसूली करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ झपटमारी का मामला भी दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नकुल उर्फ मंदीप उर्फ बादशाह है। आरोपी फरीदाबाद के मुजेसर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को मुजेसर से स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी नकुल अपने साथी के साथ मिलकर मुजेसर रेलवे फाटक पर रेहड़ी पटरी लगाने वालों से हफ्ता वसूली करता था और रुपये नहीं देने पर मारपीट करके जबरदस्ती पैसे वसूलता था। आरोपी से पूछताछ के दौरान झपटमारी कर छीने गए 3000 रुपये और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के साथी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी नकुल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित पोस्ट

મોરબીના શક્તિ ચેમ્બરની અનેક દુકાનોમાં ચોરી થયા મામલે પોલીસ ફરિયાદ

Admin

महाराष्ट्र: मुंबई में फेमस ‘मुच्छड़ पानवाला’ का मालिक गिरफ्तार, नारकोटिक्स सेल ने 15 लाख की ई-सिगरेट जब्त की

Admin

गैंगस्टर राजू ठेठ की दनादन गोली मारकर हत्या, हॉस्टल में बच्चे से मिलने आया पिता की भी चपेट में आने से मौत

Admin

महाराष्ट्र: पुणे के गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हैदराबाद से युवक को किया गिरफ्तार

Admin

સુરત: સુરતની તામિલનાડુ બેંક સાથે 16 કરોડની છેતરપિંડી! 27 સામે ફરિયાદ, 1ની ધરપકડ

Admin

રાજકોટમાં આવેલ ધનંજય ફાઇનાન્સ પેઢી ઉઠી ગઈ: ૨૦થી વધુ લોકોના રૂપિયાનું ફુલેકું વાળી રફુચક્કર થઈ

Admin