Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

जयपुर – पीसीसी चीफ डोटासरा ने बोला मोदी सरकार पर हमला

जयपुर – पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने राहुल की सांसदी जाने के बाद मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलने की तैयारी कर ली है lकांग्रेस के तमाम नेता बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ हमला करने से नहीं चूकते हैं। अब इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पीसीसी चीफ ने कहा की केंद्र सरकार और बीजेपी के नेता ओबीसी अपमान का जुमला उछाल रहे हैं कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज से आने वाले उद्योगपतियों को चोर और भ्रष्टाचारी कहकर ओबीसी समाज का अपमान किया है, जबकि इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। बीजेपी का यही काम है गुमराह करो बस l इसके आलावा पीसीसी चीफ ने कहा राहुल गांधी ने केवल यह कहा था कि जितने भी घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी हैं और जो देश छोड़कर भाग गए हैं उन सभी के सरनेम मोदी क्यों हैं? इसमें उन्होंने किसी जाति का नाम नहीं लिया था लेकिन केंद्र सरकार और बीजेपी देश के प्रमुख मुद्दों महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए बेवजह ओबीसी समुदाय अपमान का राग छेड़ रही है। क्योंकि सरकार के पास डिफेंड  करने के लिए कुछ नही है l

 

संबंधित पोस्ट

वडोदरा में केजरीवाल के कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम की कार्रवाई पर गोपाल इटालिया का बयान

Admin

ગુજરાતમાં BJPએ બનાવ્યો વધુ એક ‘રેકોર્ડ’, CR પાટિલને સોંપવામાં આવ્યું સર્ટિફિકેટ 

Admin

आदित्य ठाकरे का दावा, शिवसेना के सहयोग से ही बनेगी यूपी की अगली सरकार

Karnavati 24 News

पांच राज्यों में जारी मतगणना, रूझानों से उत्साहित भाजपा बुला सकती है संसदीय बोर्ड की बैठक

Karnavati 24 News

डिग्री विवाद पर बोले शरद पवार, बीजेपी ने कहा: ‘आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस,…’

Admin

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: पंजाब सरकार की कार्रवाई, जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी

Karnavati 24 News